India News (इंडिया न्यूज), Ravinder Kuhar : समालखा के रहने वाले रविंद्र कुहाड़ 8 अगस्त को रिलीज होने वाली जोरा फिल्म में रंजीत सिंह सब इंस्पेक्टर के रोल में दिखाई देंगे। रविंद्र कुहाड़ ने बताया कि जोरा फिल्म के निर्देशक राजीव राय है। फिल्म का टीजर भी रिलीज हो गया है। यह फिल्म 8 अगस्त 2025 को पूरे भारत में सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज हो रही है। फिल्म की सफलता के लिए रविंद्र कुहाड़ अपने रिश्तेदारों और जानकारों के साथ चुलकाना धाम स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर में बाबा के दर्शन करने पहुंचे।
रविंद्र कुहाड़ ने कहा जो व्यक्ति अपनी संस्कृति और सभ्यता को भूल जाता है निश्चित रूप से वह जीवन में कोई भी तरक्की नहीं कर सकता, इसलिए हम अपनी संस्कृति के अनुरूप चलकर कार्य करें। बता दें कि मुंबई से आए त्रिदेव, त्रिमूर्ति और बहुत सारी फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता रविंद्र कुमार ने चुलकाना गांव स्थित श्री श्याम बाबा मंदिर में माथा टेकने पहुंचे और आम लोगों से भी बातचीत की।
रविंद्र ने यहां अपने परिवार के साथ श्री श्याम बाबा मंदिर में माथा टेका। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आने वाली जितनी भी हमारी युवा पीढ़ी है, उस युवा पीढ़ी को अपने माता-पिता के सपनों को साकार करने के लिए अपनी संस्कृति और सभ्यता के अनुरूप चलना चाहिए, क्योंकि हमारी सभ्यता और संस्कृति पूरी दुनिया में एक ऐसी सभ्यता और संस्कृति है जो पूरे दुनिया पर राज करती है और इसका परिणाम है कि आज विदेशी लोग हमारी संस्कृति और सभ्यता को अपना रहे हैं, लेकिन कुछ युवा ऐसे हैं जो हमारी संस्कृति के अनुरूप नहीं चलते, इसलिए वह ना तो जीवन में कोई तरक्की कर सकते और न ही वह उस शांति को प्राप्त कर सकते जो हमारी संस्कृति और सभ्यता से प्राप्त होती है।
इस मौके पर राजेश कुमार ने कहा कि रविंद्र कुमार ने दीवार, जॉनी मेरा नाम, त्रिशूल, मोहरा, गुप्त, त्रिदेव, विश्वात्मा, युद्ध आदि फिल्मों में काम किया है। उन्होंने यह भी बताया कि रविंद्र हम सबके लिए बड़े गर्व की बात तो यह है कि रविंद्र कुमार समालखा से ही संबंध रखते हैं और उनकी मातृभूमि समालखा है। उन्होंने कहा कि रवींद्र ने जिस तरह से समालखा से मुंबई जाकर अपनी पहचान बनाई है, निश्चित रूप से हर युवा को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए, क्योंकि रविंद्र हम सबके लिए एक ऐसा उदाहरण है जो छोटे से मुकाम को शुरू करके आज बहुत बड़े अंजाम तक पहुंचे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि जब कोई भी व्यक्ति अच्छा काम करता है तो उससे अन्य लोगों को प्रेरणा मिलती है और रविंद्र इसका उदाहरण है, इसलिए युवा विशेष तौर से युवा कड़ी मेहनत और लगन से कार्य करें तो निश्चित रूप से वह कार्य संपूर्ण होगा, रविंद्र को यहां देखने के लिए काफी संख्या में महिलाएं और पुरुष आए और रविंद्र बड़ी सादगी से उनसे मिले। इस अवसर पर अजय कुहाड़ और रविंद्र के परिवार के काफी संख्या में सदस्य उपस्थित थे।
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…
(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…
By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…
Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…