India News (इंडिया न्यूज), Haryana Amateur Kabaddi Association : हरियाणा एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन की गर्वनिंग बॉडी की बैठक रविवार को आयोजित की गई। यह बैठक मडलौडा स्थित कैबिनेट मंत्री एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की गई। इसी के साथ साथ राज्य में खेलों को और ज्यादा बढ़ावा तथा युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न एजेंडों को सर्वसम्मति से पास भी किया गया।
बैठक उपरांत कैबिनेट मंत्री एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि आज की बैठक में प्रमुख रूप से यह एजेंडा पास किया गया कि भविष्य में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन बारी – बारी प्रदेश के हर जिले में किया जायेगा। जिससे हर जिले के युवाओं में खेलों के प्रति एक नई रुचि जागृत होगी। ऐसा करने से युवा खेलों की तरफ ज्यादा बढ़ावा देंगे और नशे व अन्य सामाजिक बुराइयों से भी बचेंगे।
कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि जिस तरह पिछले वर्षों से खेलों में हरियाणा का डंका भारत देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बज रहा है। यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार की अच्छी खेल नीतियों का परिणाम है। आज हरियाणा प्रदेश में खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा इनाम राशि दी जा रही है, इतना ही नहीं खेल कोटे से मैडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकार योग्यता अनुसार सरकारी नौकरियां भी दे रही है।
उन्होंने प्रदेश के युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि हर युवा एक संकल्प के साथ खेलों में अपनी रुचि रख अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु अपनी मेहनत जारी रखें तथा नशे व अन्य बुराइयों से युवा अपने आप को बचा कर रखें। इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव नसीब जांघू सहित कुलदीप पहल, अनिल राठी, श्वेता, संगीता, राजेश नरवाल, परमजीत सिंह, विकास चहल, विनोद,सुरेन्द्र,जितेंद्र आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
Pirates 8, Royals 5 Royals ab r h rbi bb so avg Jensen C 4…
Sep 19 (Stats Perform) - Results from the WNBA games on Friday (home team in…
By Echo Wang, Krystal Hu and Milana Vinn Sept 18 (Reuters) - Anthropic is considering…
Sept 18 (Reuters) - OpenAI expects to burn through $278 billion in cash between 2026…
Reds 6, Cubs 4 Cubs ab r h rbi bb so avg Crow-Armstrong CF 5…
Sep 19 (OPTA) - Final Rounds and Seeds Progress from the WTA 500, Guadalajara Open…