India News (इंडिया न्यूज), IGNOU Vice Chancellor Prof Uma Kanjilal : इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ धर्म पाल ने जानकारी देते हुए बताया कि शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी एक अधिसूचना के तहत प्रो उमा कांजीलाल को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का कुलपति नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पाँच वर्ष के कार्यकाल के लिए है। प्रो कांजीलाल, जो विश्वविद्यालय की कार्यवाहक कुलपति के रूप में कार्यरत थीं उनका एक शानदार पेशेवर अनुभव रहा है।
उन्होंने 1984 में आईआईटी कानपुर में एक शोध सहायक के रूप में अपना करियर शुरू किया और आईजीएनसीए में कैटलॉगर और व्यावसायिक सहायक सहित विभिन्न पदों पर कार्य किया। इसके अलावा, इग्नू में लेक्चरर से लेकर प्रोफ़ेसर तक के शैक्षणिक पदों पर पहुँची, जहाँ वे 2003 से कार्यरत हैं। प्रोफेसर कांजीलाल ने इग्नू की पहली महिला कुलपति बनकर इतिहास रच दिया है।
उन्होंने ई-ज्ञानकोष, साक्षात पोर्टल और एनएमईआईसीटी के अंतर्गत पुस्तकालय स्वचालन जैसी राष्ट्रीय परियोजनाओं के साथ-साथ भारतीय राष्ट्रीय आभासी पुस्तकालय परियोजना का भी समन्वय किया है। उन्होंने सीईएमसीए, यूएनआरडब्ल्यूए जैसी अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के लिए सलाहकार और कॉमनवेल्थ ऑफ लर्निंग के लिए मॉड्यूल डेवलपर के रूप में कार्य किया है। उनकी विशेषज्ञता के क्षेत्रों में ई-लर्निंग, मल्टीमीडिया कोर्सवेयर विकास, डिजिटल पुस्तकालय और पुस्तकालय विज्ञान में आईसीटी अनुप्रयोग शामिल हैं।
डॉ धर्म पाल ने बताया की प्रो उमा कंजीलाल एक दूरदर्शी शिक्षाविद और एक कुशल नेतृत्वकर्ता होने के नाते, मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा, डिजिटल शिक्षा और शैक्षणिक प्रशासन में दशकों का अनुभव रखती हैं। उनकी नियुक्ति समावेशी और प्रगतिशील शिक्षा की दिशा में विश्वविद्यालय की यात्रा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इग्नू क्षेत्रीय केंद्र करनाल की पूरी टीम प्रो कांजीलाल को बधाई देती है और शिक्षा को लोकतांत्रिक बनाने तथा देश भर में, हरियाणा में और उससे आगे के शिक्षार्थियों तक पहुंचने के विश्वविद्यालय के मिशन को और मजबूत करने में उनके गतिशील नेतृत्व की हम आशा करते है।
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…