Categories: Haryana

पेपर को लेकर तैयारी पूरी, हर शिफ्ट में 14 हजार परीक्षार्थी देंगे एग्जाम, 146 शटल बसों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचेंगे विद्यार्थी

India News (इंडिया न्यूज), Karnal News : हरियाणा सरकार और जिला प्रशासन के द्वारा सीईटी की परीक्षा को लेकर पिछले काफी समय से तैयारी की जा रही है ताकि किसी पर प्रकार की कोई परेशानी किसी परीक्षार्थी को ना हो। करनाल में शनिवार को होने वाली सीईटी परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। परीक्षा में शामिल होने के लिए सबसे ज्यादा परीक्षार्थी जींद जिले से आएंगे। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जो परीक्षार्थी प्राइवेट वाहनों से आएंगे, वे सीधे परीक्षा केंद्र पहुंच सकते हैं, जबकि बसों से आने वाले सभी परीक्षार्थियों को करनाल पुलिस लाइन में डिपोर्ट किया जाएगा।

दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए

वहां से 146 शटल बसों के जरिए 14 निर्धारित रूटों से उन्हें परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया जाएगा। जिले में कुल 40 संस्थानों में 53 सेंटर बनाए गए हैं, जहां हर शिफ्ट में करीब 14 हजार परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। सुरक्षा से लेकर ट्रैफिक और सुविधाओं तक सभी व्यवस्थाओं पर निगरानी रखी जा रही है। दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं और रहने की व्यवस्था धर्मशालाओं में की गई है।

पुलिस लाइन में होगी सभी बसों की डिपोर्टिंग

करनाल के जिला उपायुक्त उत्तम सिंह ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में बताया कि बस से आने वाले परीक्षार्थियों को सीधे पुलिस लाइन भेजा जाएगा। वहां से उन्हें 14 अलग-अलग रूटों पर चलने वाली 146 शटल बसों के जरिए परीक्षा केंद्रों पर छोड़ा जाएगा। यह पूरी योजना पहले से तैयार की जा चुकी है ताकि छात्रों को परीक्षा स्थल तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो।

धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था, बैग रखने की सुविधा भी

डीसी ने बताया कि अगर कोई परीक्षार्थी शुक्रवार को ही सेंटर पर आना चाहता है तो उसके लिए शहर की धर्मशालाओं में ठहरने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि परीक्षा केंद्रों पर यदि कोई परीक्षार्थी बैग लेकर आता है तो उसके बैग को रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैग में मोबाइल फोन न हो, यह भी विशेष ध्यान में रखा जाए।

दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए अलग नोडल अधिकारी

दिव्यांग परीक्षार्थियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। करनाल के दिव्यांग छात्रों को करनाल में ही सेंटर दिए गए हैं। अर्बन क्षेत्र के लिए नोडल अधिकारी के तौर पर डीएमसी को नियुक्त किया गया है और ग्रामीण क्षेत्र के लिए डीडीपीओ को यह जिम्मेदारी दी गई है। संबंधित अधिकारी दिव्यांग परीक्षार्थियों से संपर्क में हैं और सुनिश्चित कर रहे हैं कि उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

हेल्पलाइन नंबर भी किया गया जारी

डीसी ने कहा कि यदि किसी को यात्रा या परीक्षा स्थल तक पहुंचने में कोई दिक्कत आती है तो प्रशासन द्वारा हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं और किसी भी परिस्थिति में परीक्षार्थियों को परेशान नहीं होने दिया जाएगा।

अनावश्यक यात्रा से बचें, ट्रैफिक रहेगा अधिक

डीसी उत्तम सिंह ने आमजन से अपील की है कि शनिवार को अनावश्यक यात्रा से बचें। अधिकतर बसें परीक्षा ड्यूटी में रहेंगी और पुलिस लाइन की ओर बसों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन सकती है। इसलिए इस क्षेत्र में भीड़भाड़ से बचने की सलाह दी गई है।

हर सेंटर पर रहेगा पुलिस का कड़ा पहरा

एसपी गंगाराम पुनिया ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस ने भी चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं। कुल 600 पुलिसकर्मी ड्यूटी पर रहेंगे। प्रत्येक सेंटर पर सब-इंस्पेक्टर रैंक का इंचार्ज होगा और उनके साथ 10 से अधिक जवान तैनात किए जाएंगे। डीएसपी स्तर के अधिकारी प्रत्येक परीक्षा शिफ्ट की निगरानी करेंगे।

बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा बढ़ाई

पुलिस ने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। इन स्थानों पर यात्रियों की जांच की जाएगी और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर नजर रखी जाएगी। जिला पुलिस सतर्क है और पूरी परीक्षा प्रक्रिया को पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पूरी तरह तैयार है।

Recent Posts

Trading in single-stock 'perps' can begin, US regulator says

By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…

3 minutes ago

Musk’s pay under a SpaceX-Tesla merger: voting control, but no $1 trillion payday​

By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…

4 minutes ago

GRAPHIC-Gulf oil flows dip in October from post-Iran war high, data shows

* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…

5 minutes ago

German climber to make rare winter attempt to scale Everest via West Ridge route

VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…

10 minutes ago

BRIEF-Equita Group Board Approves Issue Of €10 Million Additional Tier 1 Notes

Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…

10 minutes ago

US job openings increase sharply in September

WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - US job openings increased sharply in September while layoffs fell,…

13 minutes ago