Categories: Haryana

हरियाणा एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन की गर्वनिंग बॉडी की बैठक में खास मुद्दों पर हुई सकारात्मक चर्चा, मंत्री पंवार बोले- विभिन्न एजेंडों को सर्वसम्मति से किया गया

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Amateur Kabaddi Association : हरियाणा एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन की गर्वनिंग बॉडी की बैठक रविवार को आयोजित की गई। यह बैठक मडलौडा स्थित कैबिनेट मंत्री एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में उनके कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में खेलों को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न मुद्दों पर सकारात्मक चर्चा की गई। इसी के साथ साथ राज्य में खेलों को और ज्यादा बढ़ावा तथा युवाओं को खेलों के प्रति जागरूक करने हेतु विभिन्न एजेंडों को सर्वसम्मति से पास भी किया गया।

  • कैबिनेट मंत्री एवं हरियाणा एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता में बैठक का हुआ आयोजन
  • प्रदेश के हर जिले में हो राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन : कृष्ण लाल पंवार

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन बारी – बारी प्रदेश के हर जिले में किया जायेगा

बैठक उपरांत कैबिनेट मंत्री एवं एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि आज की बैठक में प्रमुख रूप से यह एजेंडा पास किया गया कि भविष्य में राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन बारी – बारी प्रदेश के हर जिले में किया जायेगा। जिससे हर जिले के युवाओं में खेलों के प्रति एक नई रुचि जागृत होगी। ऐसा करने से युवा खेलों की तरफ ज्यादा बढ़ावा देंगे और नशे व अन्य सामाजिक बुराइयों से भी बचेंगे।

खिलाड़ियों को सरकार योग्यता अनुसार सरकारी नौकरियां भी दे रही

कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि जिस तरह पिछले वर्षों से खेलों में हरियाणा का डंका भारत देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बज रहा है। यह देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र व प्रदेश सरकार की अच्छी खेल नीतियों का परिणाम है। आज हरियाणा प्रदेश में खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा इनाम राशि दी जा रही है, इतना ही नहीं खेल कोटे से मैडल जीतने वाले खिलाड़ियों को सरकार योग्यता अनुसार सरकारी नौकरियां भी दे रही है। 

नशे व अन्य बुराइयों से युवा अपने आप को बचा कर रखें

उन्होंने प्रदेश के युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि हर युवा एक संकल्प के साथ खेलों में अपनी रुचि रख अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु अपनी मेहनत जारी रखें तथा नशे व अन्य बुराइयों से युवा अपने आप को बचा कर रखें। इस अवसर पर एसोसिएशन के महासचिव नसीब जांघू सहित कुलदीप पहल, अनिल राठी, श्वेता, संगीता, राजेश नरवाल, परमजीत सिंह, विकास चहल, विनोद,सुरेन्द्र,जितेंद्र आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

Recent Posts

Anaemia Awareness Becomes a Public Health Movement in Indore, Madhya Pradesh, India

Dr. A.K. Dwivedi’s Campaign Reaches Over 2 Million People Indore (Madhya Pradesh) [India], March 19:…

6 hours ago

250+ Entrepreneurs from 24 Cities Converge in Surat for CorporateConnections India’s BHAF 2026

Surat (Gujarat) [India], March 20: Surat emerged as the meeting point of India’s entrepreneurial leadership…

8 hours ago

Yuvarambh 2026: Building Real Pathways for Youth Entrepreneurship

Platform brings youth, industry and incubators together to explore entrepreneurship as an emerging livelihood pathway…

1 day ago

CDSL–KPMG in India Report Calls for Data-Led Transformation of India’s Securities Market, Proposes ‘3C’ Framework

Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: Central Depository Services (India) Limited (“CDSL”), Asia’s first listed depository,…

1 day ago

Ryan Pinto on Building Good Human Beings: Why Value-Based Education Matters in Today’s World

Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: In today’s fast-changing world, education is often measured by marks,…

1 day ago