India News (इंडिया न्यूज), Mann Ki Baat : हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने रविवार को पानीपत के इसराना विधानसभा के अलूपुर गांव में स्थित बूथ नंबर 109 पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठ कर मन की बात कार्यक्रम को सुना।
मन की बात कार्यक्रम का यह 124 वां एपिसोड था। विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम देश में भी सकारात्मक और रचनात्मक ऊर्जा के प्रसार का एक अनूठा प्रभावी माध्यम है।
मन की बात कार्यक्रम अब हिंदी के अलावा पंजाबी सहित अनेक भारतीय भाषाओं और कई वैश्विक भाषाओं में भी आकाशवाणी द्वारा प्रसारित किया जाता है। प्रधानमंत्री ने ‘मन की बात’ के 124वें एपिसोड में कई अहम मुद्दों पर चर्चा की है। पीएम मोदी ने साइंस से लेकर आत्मनिर्भर भारत और आजादी की लड़ाई से लेकर देशभर के किलों की बात की।
पीएम नरेंद्र मोदी ने इसके अलावा भी कई अहम बातें देश के सामने रखीं। कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छ भारत मिशन की बातों को प्रभावी रूप से देश वासियों के समक्ष रखा है। स्वच्छ भारत मिशन को जल्द 11 साल पूरे होंगे, लेकिन इसकी ताकत और जरूरत आज भी वैसी ही है। लोग इसे अपना फर्ज मानते हैं, यही असली जनभागीदारी है।
By Mariam Sunny and Christy Santhosh Nov 3 (Reuters) - Pfizer raised its full-year profit…
By Michael Holden LONDON, Nov 3 (Reuters) - A cyberattack on supermarket fridges across Europe…
Nov 3 (Reuters) - Former world number one Jon Rahm said on Tuesday that he…
(New throughout, updates prices and adds analyst comment) * Benchmark S&P 500, Nasdaq gains *…
VIDEO SHOWS: REAL MADRID PLAYERS AND STAFF HOLD A MINUTE'S SILENCE AT TRAINING IN MEMORY…
Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…