India News (इंडिया न्यूज), Blackmailing Case Registered Against YouTuber : एक यूट्यूबर पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा के मीडिया सलाहकार ने ब्लैकमेल कर रुपये मांगने, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट डालने, छवि खराब करने की कोशिश के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। शहर थाना पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए यू टयूबर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
सोमवार को जानकारी देते हुए जींद के सेतियान मोहल्ला निवासी सन्नी मग्गू ने जींद शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विधानसभा डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा के मीडिया सलाहकार के रूप में कार्यरत है। सोशल मीडिया पर सिटी न्यूज और हरियाणा रिपोर्ट के नाम से पेज है। इस पेज का एडमिन यूट्यूबर पिछले कई दिनों से भाजपा सरकार और डिप्टी स्पीकर के खिलाफ झूठी व भ्रामक खबरें फैला कर छवि खराब करने का प्रयास कर रहा है।
यह यूटयूबर कुछ दिन पहले उससे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में भी मिला था और उसने रुपये की मांग करते हुए धमकी दी थी कि अगर रुपये नहीं दिए तो वह झूठी खबरें फैलाएगा। 18 जुलाई 2025 को विधानसभा की निगरानी कमेटी डॉ. कृष्ण मिड्ढा के नेतृत्व में जांच के लिए हिसार के आदमपुर गई थी। वहां भी इस यूट्यूबर ने झूठी खबर चलाई और वीडियो को एडिट कर के तोड़ मरोड़ कर दिखाया गया। 27 जुलाई को भी इस यू ट्यूबर ने डिप्टी स्पीकर डा. कृष्ण मिड्ढा का फोटो लगा कर दारू पार्टी जैसे आयोजन की खबर चलाई।
जबकि इस आयोजन से डिप्टी स्पीकर का कोई लेना देना नहीं है। यू ट्यूबर ने धमकी दी है कि अगर उसे रुपये नही दिए गए तो वह किसी भी हद तक जा सकता है। भविष्य में वह महिला से संबंधित पोस्ट डाल कर भी बदनाम कर सकता है। शहर थाना पुलिस ने मीडिया सलाहकार सन्नी की शिकायत पर यूट्यूबर के खिलाफ धमकी देकर रुपये मांगने, ब्लैकमेल करने, आईटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…