Categories: Haryana

पीएम किसान उत्सव कार्यक्रम में मंत्री विज बोले – पीएम ने ‘वोकल फॉर लोकल’ का नारा दिया यानि हमें अपने देश में ही चीजों का निर्माण कर उपयोग करना, इससे रोजगार बढ़ेगा

India News (इंडिया न्यूज), PM Kisan Utsav Program : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि ‘‘प्रधानमंत्री ने ‘वोकल फॉर लोकल’ का नारा दिया है यानि हमें अपने देश में ही चीजों का निर्माण कर उपयोग करना है क्योंकि रोजगार तब बढ़ेगा जब हम अपने देश में ही इन चीजों एवं वस्तुओं का निर्माण करेंगे और हिन्दुस्तान में बनी वस्तुओं का प्रयोग करेंगे’’।

विज ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत ने न केवल आत्मनिर्भरता की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठाए हैं बल्कि वैश्विक मंच पर भी अपनी मजबूत पहचान भी बनाई है और प्रधानमंत्री की दूरदर्शी नीतियों से देश का हर क्षेत्र कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा, डिजीटल इंडिया, स्टार्टअपस, महिला सशक्तिकरण व बूनियादी ढांचे में भी तेजी से विकास हुआ है।

अंबाला में आयोजित कार्यक्रम में किसानों को संबोधित कर रहे थे अनिल विज

ऊर्जा मंत्री अनिल विज आज प्रधानमंत्री किसान उत्सव कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केन्द्र तेपला, अंबाला में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित किसानों को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत 9 करोड 70 लाख किसानों के खाते में 20 हजार 500 करोड़ रूपए की राशि एक बटन दबाकर ऑनलाईन प्रक्रिया के माध्यम से स्थानांतरित करने का काम किया।

वर्तमान सरकार ने बिचौलियों का खात्मा करने का काम किया

विज ने कहा कि आज बड़ा ही खुशी का दिन है कि किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 20वीं किस्त की राशि उनके खाते में स्थानांतरित करने का काम किया गया है। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिला अम्बाला में 20वीं किस्त के तहत 46431 लाभार्थी किसानों को 9 करोड 28 लाख 62 हजार रूपए की राशि स्थानांतरित करने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में जब देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी थे तो उस समय ऊपर से 100 रूपए लाभार्थियों के लिए भेजे जाते थे लेकिन उसमें से 15 रूपए ही लाभार्थी को मिल पाते थे और 85 रूपए बिचौलिए खा जाते थे।

भाजपा सरकार ने इन बिचौलियों का खात्मा करने का काम किया है और आज सरकार से सम्बन्धित योजना के लाभार्थी को राशि सीधा उनके खाते में स्थानांतरित की जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना 2019 में शुरू की गई थी और इस योजना के तहत 19वीं किस्त के रूप में 3.69 लाख करोड़ रूपए किसानों को दिए जा चुके हैं तथा आज 20वीं किस्त के रूप में 9.57 करोड़ किसानों को करीब 20 हजार 500 करोड़ रूपए की राशि स्थानांतरित की गई है।

पीएम मोदी ने किसानों को केवल वोट बैंक नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माता माना

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने इस मौके पर यह भी कहा कि हम सब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व को नमन करते हैं जिन्होंने किसानों को केवल वोट बैंक नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माता माना है और कृषि को आधुनिकता से जोडऩे का काम किया है। उनका विजन 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का है जिसमें किसान का भी अहम योगदान होगा। उन्होने यह भी कहा कि 65 प्रतिशत जनता कृषि क्षेत्र से जुड़ी है। भारत एक विकासशील देश है और हमें भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में काम करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत को विकसित बनाने की दिशा में अहम कदम उठाए जा रहे है।

प्रधानमंत्री ने ‘‘वोकल फॉर लोकल’’ का नारा दिया, हमें अपने देश में ही चीजों का निर्माण करन और उपयोग करना

प्रधानमंत्री ने ‘‘वोकल फॉर लोकल’’ का नारा दिया है यानि हमें अपने देश में ही चीजों का निर्माण करना है और उनका उपयोग करना है। रोजगार तब बढ़ेगा जब हम अपने देश में ही इन चीजों एवं वस्तुओं का निर्माण करेंगे और हिंदुस्तान में बनी वस्तुओं का प्रयोग करेंगे। उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि डिफेंस की दिशा में भारत ने तरक्की की है और भारत आगे बढ़  रहा है। पहले यहां पर सेना से सम्बन्धित गोला -बारूद बाहर से खरीदा जाता था लेकिन आज सेना से सम्बन्धित वस्तुओं की विदेशों में मांग है जोकि भारत में तैयार की जाती है।

पहले विश्व में भारतीयों को हीन भावना से देखा जाता था लेकिन आज…

पिछले दिनों आपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने अपने पराक्रम से पाकिस्तान के अड्डो को ध्वस्त करने का काम किया है और यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में संभव हो सका है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नेतृत्व में विदेशों में भारतीयों का मान-सम्मान बढ़ा है। पहले विश्व में भारतीयों को हीन भावना से देखा जाता था लेकिन आज उन्हें सम्मान से देखा जाता है। पूरे विश्व में भारत की साख बढ़ी है। जब भी देश के प्रधानमंत्री विदेश में जाते है तो विदेश के राष्ट्रपति के साथ-साथ अन्य भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री का भव्य अभिनंदन करते हैं और अब तक 27 से ज्यादा राष्ट्रों के उच्च सम्मान से प्रधानमंत्री को नवाजा जा चुका है।

सिंधु नदी के पानी को पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा

मंत्री ने इस मौके पर यह भी कहा कि लोकसभा सत्र में भारतीय जनता पार्टी व उनकी सहयोगी पार्टियों ने पाकिस्तान यानि कांग्रेस एवं उनके सहयोगी पार्टियों के दांत खट्टे करने का काम किया है। सिंधु नदी का पानी पीकर हम बड़े हुए है, सिंधु से ही हम हिन्दू बने हैं। लेकिन जवाहर लाल नेहरू के समय में जब सिंधु नदी के पानी का बंटवारा हुआ तो उस समय उन्होंने हमारे खेतों की चिंता न करते हुए पानी का 80 प्रतिशत हिस्सा पाकिस्तान को दे दिया जबकि हमें मात्र 20 प्रतिशत ही पानी दिया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस सिंधु जल समझौता को रद्द कर दिया है और व परियोजनाएं बनाई जा रही हैं कि सिंधु नदी का पानी हमारे प्यासे खेतों को मिले। हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश इत्यादि जगहों पर सिंधू नदी के पानी को पहुंचाने के लिए कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इस अवसर पर यह भी कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी हर वर्ग व हर क्षेत्र के उत्थान के लिए निंरतरता में कार्य कर रहे हैं और लोगों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं, उनके कुशल नेतृत्व में हरियाणा हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है।

कृषि वैज्ञानिक किसानों को करें जागरूक

विज ने इस मौके पर यह भी कहा कि जिस प्रकार देश आगे बढ़ रहा है उसी प्रकार किसान आगे बढे, आधुनिक तकनीक से जुडें। इसके लिए उन्होंने वैज्ञानिकों से कहा कि वे भी किसानों को इस क्षेत्र में आगे बढने के लिए प्रेरित करें। किसानों को जागरूक करें, किसानों को फसल, खाद एवं बीजों के प्रयोग की जानकारी उपलब्ध करवाएं ताकि किसान भी कृषि क्षेत्र में नए आयाम स्थापित कर सकें।

साहा से हाईवे तक के शेष कार्य को जल्द ही फोरलेन बनाने का काम किया जाएगा

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने यह भी कहा कि प्रदेश में सडकों का जाल बिछाया जा रहा है, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडक़री से जब भी अम्बाला से जुडे प्रोजैक्टों के लिए उनके द्वारा आग्रह किया गया तो उन्होंने तुंरत उन सडकों के कार्यों के लिए स्वीकृति दी है। अम्बाला से साहा फोरलेन सडक़ बनाने का काम किया गया है और साहा से हाईवे तक के शेष कार्य को जल्द ही फोरलेन बनाने का काम किया जाएगा, जिसकी मंजूरी मिल चुकी है।

अंबाला के किसान लाभार्थियों  के खातों में 9 करोड़ 28 लाख 62 हजार रुपए हस्तांरित हुए

इस मौके पर कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. जसविन्द्र सैनी ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिला अंबाला में 20वीं किस्त के तहत 46431 लाभार्थी किसानों को 9 करोड़ 28 लाख 62 हजार रुपए की राशि हस्तांरित की जा रही है। इस मौके पर कृषि विज्ञान केन्द्र से डा. राजेन्द्र कुमार सिंह व उप निदेशक कृषि विभाग डॉ. जसविंदर सैनी ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर उनका स्वागत किया।

कृषि विज्ञान केन्द्र तेपला की प्रधान एवं वैज्ञानिक डा. उपासना सिंह के कुशल मार्गदर्शन में आज यहां पर कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के पहुंचने पर एसडीएम विनेश कुमार व कृषि विज्ञान केन्द्र से डॉ. राजेन्द्र कुमार सिंह ने मुख्य अतिथि को पुष्प गुच्छ देकर उनका अभिनंदन किया।

Recent Posts

Iraola warns Liverpool must start strong to silence Fenerbahce

VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…

1 minute ago

Tennis-Djokovic becomes oldest Paris Masters match winner, keeps ATP Finals hopes alive

* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…

2 minutes ago

Keurig Dr Pepper flags slower fourth-quarter coffee profits as shoppers trade down

(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…

5 minutes ago

Binance hackers used fake job interview in $6.3 billion attack

By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…

6 minutes ago

BRIEF-Advicenne Says Hearing For End Of Observation Period Set For Nov 9, 2026

Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…

11 minutes ago

Iraola warns Liverpool must start strong to silence Fenerbahce

VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…

12 minutes ago