Categories: Haryana

दिग्विजय चौटाला को धमकी मिलने के मामले में कृषि मंत्री का बड़ा बयान, बोले – विदेश में आए हुए फोन से नहीं मानी जाती धमकी, कोई भी इसको ‘गंभीरता’ से न लें

करनाल- इशिका ठाकुर, India News (इंडिया न्यूज), Agriculture Minister Shaym Singh Rana : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20 वी क़िस्त शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वाराणसी से कार्यक्रम के दौरान किसानों के खातों में जारी की गई। हरियाणा के भी सभी जिलों में किसान उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तो वहीं करनाल में एनडीआरआई संस्थान के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के कृषि मंत्री शयाम सिंह राणा ने में शिरकत की।

यहां पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बड़ी संख्या में पहुँचे किसानों ने वर्चुअली के माध्यम से सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 9 करोड़ 70 लाख से अधिक किसानों को 20,500 करोड़ रुपए की राशि जारी की । किसान जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सम्बोधन सुन रहे थे तभी किसानों के खातों में 20 वी क़िस्त पहुँच गई, जिसे किसान खुश नजर आए।

किसानों के लिए ये योजना काफी फायदेमंद

मीडिया से बातचीत में हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये योजना किसान की मदद के लिए शुरू की थी और साल में तीन बार किसान के खाते में ये पैसे आते हैं। इसका बहुत महत्व है। जो किसान दो  कैनाल और एक कैनाल की खेती भी करता है। उसको भी ये राशि मिलती है। किसानों के लिए बहुत बड़ी बात है। उन्होंने कहा हमारे देश के अंदर 37 राज्य है। हर प्रदेश की स्थिति अलग-अलग है। उड़ीसा के साथ कुछ राज्य ऐसे है जहां किसानों के लिए ये योजना काफी फायदेमंद है। सारे देश को राशि देना बहुत बड़ी बात है।

पूरे देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा

अमेरिकी टैरिफ विवाद के बीच कृषि क्षेत्र में क्या असर पड़ सकता है। जिस पर हरियाणा के कृषि मंत्री शयाम सिंह राणा ने कहा अमेरिका एक व्यापारी देश है। वो अपने व्यपार का ख्याल रखते हैं। लेकिन हमने अपने देश की अर्थव्यवस्था का ख्याल रखना है। आज पूरे देश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भरोसा है।

भारतीय जनता पार्टी भारत को मजबूत करने के लिए हर प्रयास कर रही है। जैसे मेक इन इंडिया आत्म निर्भर भारत, हमने पिछले11 सालों से भारत को मजबूत किया है और आगे भी भारत मजबूत रहेगा,हमारे पास एक बहुत बड़ा बाजार है। हमारा 140 करोड़ लोगों का देश है। इस बाजार पर दुनिया भर के देशों की नजरें है वो अपना सामान यहां बेचना चाहते हैं।इस लिए दबाब डालते हैं।लेकिन हमारे देश के प्रधानमंत्री और सरकार इस बात को समझती है भारत किसी के दबाब में नही आएगा।

विदेश में बैठकर लोग फोन पर कुछ भी कह देते

दिग्विजय चौटाला को धमकी मिलने वाले बयान पर कृषि मंत्री ने कहा कि विदेश में बैठकर लोग फोन पर कुछ भी कह देते हैं और धमकी देने का दावा करते हैं वहां विदेश में बैठकर किसी को धमकी नहीं दी जा सकती। असल में धमकी वह होती है जो आमने-सामने आकर दी जाती है। विदेश से धमकी को गंभीरता से नहीं लेना चाहिए। 

गोपाल कांडा के बयान वाले सवाल के जवाब में कृषि मंत्री ने कहा कि मनोहर लाल हमारे बड़े नेता है और एक समझदार नेता है उनकी नीति पूरे देश में मानी जाती है वह अच्छी विचार रखने वाले व्यक्ति है अगर कोई उनके बारे में इस प्रकार का बयान देता है तो यह एक अच्छी बात है।

भारत मजबूत करने के लिए स्वदेशी समान को ही प्रयोग करे।

कृषि मंत्री ने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में उन्होंने कहा भारत तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। जिससे देश और दुनिया में बहुत उथल पुथल है। हमें अपने देश के हितों का ख्याल भी रखना है। हम स्वदेशी सामान खरीदे मेक इन इंडिया आत्म निर्भर भारत बने दुनिया के अंदर मजबूत हो जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 140 करोड़ लोगों से अनुरोध किया, खरीददारो और दुकानदारों से हम अपने भारत मजबूत करने के लिए स्वदेशी समान को ही प्रयोग करे।

सरकार जो भी किसानों को दे रही है उससे किसानों को काफी लाभ मिल रहा

किसानों ने कहा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 20 वी किश्त जारी की है। किसानों को किसान को पीएम किसान सम्मान निधि का काफी फायदा होता है और उन्हें समय पर राशि मिलती है। सरकार जो भी किसानों को दे रही है उससे किसानों को काफी लाभ मिल रहा है। गौरतलब है किसानों को 6000 हजार रुपए सालाना पीएम किसान सम्मान निधि के रूप में राशि मिलती है।

इस मौके पर एनडीआरआई के निदेशक डॉ. धीर सिंह, संयुक्त निदेशक डॉ. ए के सिंह व राजन शर्मा मंच पर मौजूद रहे तथा कार्यक्रम में डीडीए डॉ. वजीर सिंह, किसान, एफपीओ, स्वयं सहायता समूह के सदस्य, ड्रोन दीदी, अधिकारी व कर्मचारी सहित एनडीआरआई के छात्र-छात्राएं काफी संख्या में मौजूद रहे। 

Recent Posts

Oil prices ease to nearly four-week low amid peace talks

By Scott DiSavino NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - Oil prices eased about 1% to…

2 minutes ago

Nexperia sues Wingtech and its founder, demanding compensation for damages

Nov 3 (Reuters) - Dutch chipmaker Nexperia has launched legal proceedings at a Dutch court…

2 minutes ago

BRIEF-BMW Says Adjustment Of 2026 Guidance Resulting From An Expansion Of Portfolio And Structural Measures

Nov 3 (Reuters) - Bayerische Motoren Werke Aktiengesellschaft: * BMW - AG REVISES 2026 ROCE…

4 minutes ago

U.S. STOCK INDEXES EXTEND GAINS; S&P 500 UP 0.70%, NASDAQ UP 1.2%

U.S. STOCK INDEXES EXTEND GAINS; S&P 500 UP 0.70%, NASDAQ UP 1.2% (The article has…

8 minutes ago

Djokovic becomes oldest Paris Masters match winner

VIDEO SHOWS: HIGHLIGHTS FROM PARIS MASTERS ATP 1000 TOURNAMENT INCLUDING NOVAK DJOKOVIC V VALENTIN VACHEROT…

10 minutes ago

Marathon profit beats estimates on soaring margins; strikes $4.2 billion refinery deal with CVR

NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - Marathon Petroleum beat Wall Street estimates for third-quarter profit…

13 minutes ago