Categories: Haryana

करनाल में पिटबुल का कहर : 12 वर्षीय बच्चे समेत 4 लोग घायल, लोगों की चीख-पुकार से थर्राया इलाका, कुत्ते को भगाने के लिए ईंट-पत्थर बरसाए

प्रवीण वालिया, करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Pitbull Wreaks Havoc In Karnal : हरियाणा के करनाल जिले के नीलोखेड़ी क्षेत्र में एक पिटबुल कुत्ते ने तांडव मचाते हुए 12 वर्षीय बच्चे समेत चार लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना वार्ड-8 की है, जहां एक पालतू पिटबुल ने पहले एक बच्चे को निशाना बनाया, फिर राह चलते तीन अन्य लोगों पर भी हमला कर दिया।

  • युवक के प्राइवेट पार्ट को भी पहुंची गंभीर चोट
  • पिटबुल मालिक राजू ने झाड़ा पल्ला, बार-बार बदल रहा बयान

बच्चा खेल रहा था, पिटबुल ने बना लिया शिकार

घटना मंगलवार की है। 12 वर्षीय अनमोल गली में खेल रहा था, तभी एक पिटबुल अचानक बाहर आ गया और उस पर झपट पड़ा। पहले कुत्ते ने अनमोल की टांग पकड़ी, फिर उसके सिर और पीठ को बुरी तरह नोच डाला। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और किसी तरह ईंट-पत्थर मारकर कुत्ते को भगाया गया।

अन्य तीन लोगों पर भी हमला, युवक के प्राइवेट पार्ट को नुकसान

हमले के दौरान श्रवण, कृष्णा और इक्का नामक व्यक्ति के बेटे पर भी कुत्ते ने हमला कर दिया। इनमें से एक युवक को इतनी गंभीर चोट आई कि उसके प्राइवेट पार्ट को भी नुकसान हुआ है।

कुत्ते का मालिक पहचान से इनकार करता रहा

पीड़ित परिवार ने बताया कि पिटबुल का मालिक राजू, जो उसी वार्ड में रहता है, अक्सर कुत्ते को खुला छोड़ देता है। घटना के बाद जब परिजनों ने उससे बात की, तो वह बार-बार अपने बयान बदलता रहा। कभी कहता कि कुत्ता उसका है, तो कभी कहता कि उसका नहीं है।

पुलिस जांच में जुटी, कार्रवाई की संभावना

परिजनों ने नीलोखेड़ी थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कुत्ते के मालिक की जिम्मेदारी तय होने पर उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है अनमोल

अनमोल को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज, करनाल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत गंभीर लेकिन स्थिर बनी हुई है। उसके सिर, टांग और पीठ पर गहरे घाव हैं और काफी खून बह चुका था। वहीं बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

Recent Posts

Top potash producer Nutrien misses third-quarter profit estimates

Nov 4 (Reuters) - Canadian fertilizer producer Nutrien missed analysts' expectations for third-quarter profit on…

2 minutes ago

Mourinho dismisses suggestions of luck at play as Real Madrid get another comeback win

VIDEO SHOWS: MINUTE'S SILENCE AHEAD OF AEK ATHENS v REAL MADRID / PRESS CONFERENCE AFTER…

4 minutes ago

UPDATE 5-CVS to break up $117 billion business, separating pharmacies from insurance; shares fall

* Plans to complete separation in first half of 2028 * Shareholders will own shares…

6 minutes ago

Goldman, Apollo seek buyers for $40 billion SpaceX AI chip deal, Bloomberg News reports

Nov 4 (Reuters) - Goldman Sachs and Apollo Global Management are in talks with investors…

8 minutes ago

Arm beats second-quarter revenue estimates on AI and data-center demand

Nov 4 (Reuters) - Arm Holdings beat Wall Street estimates for second-quarter revenue on Wednesday,…

9 minutes ago

US STOCKS-Wall Street ends higher after Democrats win Congress; data center stocks tumble

(Updates with closing prices) * AI heavyweights rise, data center operators fall * Investors expect…

14 minutes ago