India News (इंडिया न्यूज), Haryana Sports Minister Gaurav Gautam : मिशन ओलंपिक 2036 में हरियाणा से ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी शामिल हों और प्रदेश के सभी स्टेडियम में मूलभूत सुविधाओं की कमी ना हो, इसी को लेकर मंत्री गौरव गौतम लगातार स्टेडियम का निरीक्षण कर रहे है और खेल अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दे रहे हैं।
इसी की दृष्टिगत खेल मंत्री गौरव गौतम ने बुधवार को पानीपत के शिवाजी स्टेडियम का निरीक्षण किया और विभिन्न अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाओं से किसी भी तरह से वंचित न रखा जाए अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
उन्होंने स्पष्ट तौर पर निर्देश देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की साफ मंशा है कि हरियाणा की मेडल लाने में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो। निरीक्षण के दौरान खेल मंत्री गौरव गौतम ने स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ियों से भी कोच में सुविधाओं को लेकर भी जानकारी ली। मंत्री गौरव गौतम ने कमियों को देख, खेल अधिकारियों को अल्टीमेटम दिया किसी भी सूरत में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान स्टेडियम में कुछ छोटी-मोटी कमियां पाई गईं, जिनके समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि सभी खेल सुविधाएँ समयबद्ध तरीके से दुरुस्त की जाएँ और खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।उन्होंने खिलाड़ी बच्चों से संवाद कर उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हें 2036 ओलंपिक में हरियाणा के लिए 36 मेडल लाने के संकल्प के लिए प्रेरित किया।
उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार की खेलो इंडिया जैसी योजनाओं के माध्यम से हर संभव सहयोग मिलेगा। खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नायब सैनी के नेतृत्व में आज देश और प्रदेश में खेलों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। हरियाणा के होनहार खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं देना हमारा दायित्व है। उन्होंने बच्चों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की भी कामना की।
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…
(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…
By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…
Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…