India News (इंडिया न्यूज), Panipat Administration Appeal : भारी बारिश के चलते यमुना नदी उफान पर चल रही है, जिला पानीपत में यमुना से सटे क्षेत्र में प्रशासन द्वारा कड़े प्रबंध किए गए हैं कि बारिश के पानी से कोई जान माल का नुकसान ना हो। इसी को लेकर प्रशासन को सूचना मिली कि मंगलवार सुबह 7 बजे पत्थर गढ़ के पास तटबंध लीक हो गया है। जिसको लेकर डीसी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया और एसपी भूपेंद्र सिंह ने तत्परता दिखाते हुए सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता सुरेश सैनी और उनकी टीम को तुरंत मौके पर भेजा और ग्रामीणों के सहयोग से तुरंत पानी पर काबू पा लिया।
इसी के चलते यमुना से लगते गढी बेशक, नवादा आर, नवादा पार,नगला,पत्थर गढ़ व जलालपुर सहित करीब 8 गांव की फसल और रिहायशी क्षेत्र को डूबने से बचा लिया गया। अब इन गांवों को यमुना के पानी से कोई दिक्कत नहीं है, बता दे गत दोनों ताजेवाला से करीब 3 लाख 30 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया, मंगलवार की रात को पानी जिले के क्षेत्र से गुजरना था, पानी की गुजरने कि दहशत आम और खास सभी को थी। डीसी व एसपी 24 घंटे स्थिति पर नजर बनाए हुए है, परन्तु अब पानी धीरे धीरे कम हो रहा है ग्रामीणों ने भी पानी के कम होने से सुकून की सांस ली है।
डीसी डॉक्टर वीरेद्र कुमार दहिया ने यमुना के आस पास लगते गांव के लोगों से अपील की है कि बरसात का मौसम है, पानी पीछे से आ रहा है किसी को घबराने की जरूरत नही है सभी सजग रहें। प्रशासन हर समय स्थिति पर नजर बनाए हुए है, ऐसी स्थिति में सभी प्रशासन का सहयोग करें। जिले में अभी तक बरसाती पानी से कोई ज्यादा नुकसान नहीं है, सभी धैर्य बनाए रखें। आपातकाल से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत जिला प्रशासन के साथ साझा करें।
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पॉल ने इंडिया न्यूज़ हरियाणा से बातचीत में जानकारी दी कि हरियाणा-पंजाब में अगले 48 घंटे तक मानसून एक्टिव रहेगा। जहाँ पंजाब में रेड अलर्ट है तो वहीं हरियाणा में ऑरेंज अलर्ट रहेगा और वही 48 घंटों के बाद हरियाणा में येलो अलर्ट मानसून के लिए रहने वाला है। वहीं इसके बाद 4-5 दिनों तक बरसात से थोड़ी राहत मिलेगी और उसके बाद 8 सितम्बर के नज़दीक मानसून एक बार फिर से सक्रिय होगा।
Dr. A.K. Dwivedi’s Campaign Reaches Over 2 Million People Indore (Madhya Pradesh) [India], March 19:…
Surat (Gujarat) [India], March 20: Surat emerged as the meeting point of India’s entrepreneurial leadership…
Platform brings youth, industry and incubators together to explore entrepreneurship as an emerging livelihood pathway…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: Central Depository Services (India) Limited (“CDSL”), Asia’s first listed depository,…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: In today’s fast-changing world, education is often measured by marks,…
New Delhi [India], March 13: The Indian real estate market is experiencing a shift from…