India News (इंडिया न्यूज), Fatehabad Administration Declared A 3-day Holiday : हरियाणा के फतेहाबाद जिले में लगातार हो रही तेज बरसात से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित है। खासतौर पर टोहाना, भुना और जाखल क्षेत्रों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। बिगड़ते हालातों को देखते हुए और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने सभी सरकारी और निजी स्कूलों में 3 दिन की छुट्टी घोषित करने का फैसला लिया है। बता दें कि यह अवकाश 3 से 5 सितंबर तक रहेगा।
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट आदेश जारी किया है कि अवकाश अवधि के दौरान किसी भी स्कूल में शैक्षणिक गतिविधियां संचालित नहीं होंगी। विभाग ने कहा कि मौसम सामान्य होते ही स्कूल दोबारा खोले जाएंगे। वहीं जिला प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि खराब मौसम में बच्चों को घर से बाहर न निकलने दें और उनकी सुरक्षा को प्राथमिकता दें। इसके साथ ही मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अपडेट और निर्देशों पर नजर बनाए रखें और सजग रहें।
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…
(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…
By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…
Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…