India News (इंडिया न्यूज), Cabinet Minister Anil Vij : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल गोल्डन पीरियड है और हिंदुस्तान आज गोल्डन पीरियड से गुजर रहा है। उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में जितनी हिंदुस्तान की साख है आज से पहले किसी प्रधानमंत्री के कार्यकाल में नही रही, इतना मान-सम्मान नहीं रहा था। श्री विज ने कहा कि आज प्रगति के पथ पर हिंदुस्तान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहा है।
श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 4,078 दिन प्रधानमंत्री के रूप में पूरे हो गए हैं, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उल्लेखनीय है कि प्रधानमत्री श्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल इंदिरा गांधी से अधिक हो गया हैं और वे इंदिरा गांधी को पीछे छोड़ते हुए लगातार दूसरे सबसे लंबे कार्यकाल के साथ प्रधानमंत्री बने हुए है।
श्री विज ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का 2047 तक भारत को एक विकसित देश बनाने का विजन है क्योंकि हमारे देश के बाद जो देश आजाद हुए, वह आज विकसित देश बन गए हैं और वहां के लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं मिल रही है। इसलिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को विकसित देश बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है तथा उसको लेकर अब कार्य भी आरंभ हो गया हैं।
इसी दिशा में जम्मू एवं कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया गया जोकि भारत के माथे पर कलंक था। हिंदुस्तान में हिंदू अपना मंदिर नहीं बना सकते थे लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में राम मंदिर का निर्माण हो गया। वहीं, मुस्लिम महिलाओं के लिए मुसीबत बने तीन तलाक को खत्म किया गया और मुस्लिम महिलाओं को इस कानून से मुक्त कराया गया। इसलिए यह साफ कहा जा सकता है कि आज का समय स्वर्णिम युग है।
श्री विज वे विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का कार्यकाल सबसे दुर्भाग्यपूर्ण रहा है, उनके कार्यकाल में संविधान पर कलंक लगा है क्योंकि इंदिरा गांधी ने अपने कार्यकाल में संविधान को पैरों तले रौंद दिया था। आज कांग्रेसजन जिस संविधान की पुस्तिका को हाथ में उठाकर घूम रहे हैं उसको इंदिरा गांधी ने पैरों तले रौंद दिया था और लगभग डेढ़ लाख लोगों को जेल में डाल दिया था। बोलने के अधिकार पर प्रतिबंध लगा दिया था, मौलिक अधिकार खत्म कर दिए थे और अखबारों पर सेंसरशिप लगा दी गई थी।
तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने कहा, मोदी जी जन्म से ओबीसी नहीं हैं, वे कानूनी रूप से ओबीसी हैं… कांग्रेस और गांधी परिवार ऐसा नहीं है। महात्मा गांधी, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी ने देश के लिए अपना बलिदान दिया, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब पर श्री विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियां देश को जातियों में बांटना चाहती हैं जबकि भाजपा सभी को साथ लेकर चलती है बीजेपी कभी भी धर्म की राजनीति नहीं करती है।
उप-राष्ट्रपति के जगदीप धनखड़ के इस्तीफा को लेकर विपक्ष लगातार राजनीति कर रहा है और कह रहा है कि एक सम्मानजनक विदाई इस पद की होनी चाहिए थी, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कहा कि श्री धनखड जी ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए अपने विवेक से इस्तीफा दिया है और विपक्ष को इस पर विश्वास करना चाहिए तथा हर बात को लेकर मीन-मेक निकालना ठीक बात नहीं है।
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…