India News (इंडिया न्यूज), Minister Krishan Bedi Strict Attitude : सामाजिक न्याय सशक्तिकरण अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने शुक्रवार को जिला सचिवालय सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिकायतकर्ताओं से सम्बंधित 13 शिकायतों के एजेंडे पर सुनवाई करते हुए कहा कि जो कम्पनी लोगों को प्लाट देकर उनमें किसी भी तरह का कोई विकास कार्य नहीं करवा रही वे मानवता को खत्म करके लोगों को पीड़ा दे रही हैं। उनमें किसी भी तरह का कोई दया भाव नहीं है।
ऐसे लोगों और संस्थानों के प्रति कड़ा रवैया अपनाना होगा, ताकि लोग दुखी ना हो और यह प्रदेश सरकार के साथ-साथ प्रशासन की इतनी जिम्मेदारी है कि ऐसे लोगों को समय पर न्याय मिले। सरकार जरूरतमंद के साथ न्याय कर रही है। किसी के साथ भी अन्याय ना हो इसको लेकर बहुत एहतियात बरती जा रही है। शोषण करने वालों पर सख्त कार्यवाही होगी। उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया ने मंत्री को आश्वस्त किया कि वे जनसमस्याओं को लेकर प्रारम्भ से ही गम्भीर है व उनके इस दिशा में हमेशा सार्थक प्रयास रहे हैं।
जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहली शिकायत हवा सिंह वासी टीडीआई सिटी द्वारा दी गई जो टीडीआई सिटी में सुविधाएं उपलब्ध ना करवाने से सम्बंधित थी। टीडीआई निवासियों ने मूलभूत सुविधाएं सड़क, सुरक्षा, सफाई, पानी की सुविधा ना मिलने की बात मंत्री के समक्ष रखी थी। इस शिकायत को लेकर मंत्री ने मौके पर सारी परिस्थितियां जानी और जिसको लेकर टीडीआई निवासीगण संतुष्ट नजर आए।
उन्होंने इसके लिए मंत्री कृष्ण बेदी का विशेष तौर पर धन्यवाद भी किया। शिकायत नम्बर 2 रणधीर सिंह वासी नई अनाज मंडी समालखा द्वारा दी गई। यह शिकायत बैंक से सम्बंधित थी। इस पर गंभीरता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये थे। इसे आगामी बैठक तक लंबित रखा गया और इसमें एजीएम के माध्यम से व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होकर इससे सम्बंधित पत्र मुख्यालय भिजवाने के लिए निर्देश दिए गए।
शिकायत नम्बर 3 में शिकायतकर्ता में पवन कुमार ने अंसल सिटी पानीपत के बीपीएल फ्लैटों मेें मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने की बात कही। उन्होंने फ्लैट तक पहुंचने वाली स्ट्रीट लाईट, सीवर लाइन के अभाव के बारे में बताया। इसको लेकर अंसल सिटी के प्रतिनिधियों ने बताया कि सफाई और लाइट व्यवस्था दुरुस्त कर दी गई है। सीवर व्यवस्था एक सप्ताह में दुरूस्त कर दी जाएगी और अगस्त में सडक़े बनाने का काम किया जाएगा। शिकायत नम्बर 4 शिकायतकर्ता रविन्द्र सिंह वासी झटीपुर ने की थी। यह शिकायत पिछली बैठक की लम्बित शिकायत थी। इसे भी शिकायतकर्ता के उपस्थित ना होने के कारण अगली बैठक तक लंबित रखा गया।
शिकायत नम्बर 5 शिकायतकर्ता रविन्द्र कुमार वासी सैक्टर 12 ने की थी। यह शिकायत भी पिछली बैठक की लंबित शिकायत थी। शिकायत को सुनवाई के बाद अगली बैठक तक लंबित रखा गया। शिकायत नम्बर 6 शिकायतकर्ता गुलशन निवासी पारसनाथ डेवलपर लिमिटेड पानीपत ने की। यह भी पिछली बैठक की लम्बित शिकायत थी। इसमें पारसनाथ के नाम से कॉलोनी काटी गई थी जिसमें प्लाटों को खरीदा गया था।
इसमें गुलशन कुमार ने शिकायत की थी कि सुविधाओं का अभाव है। उन्होंने कहा कि सुविधाओं के ना होने की वजह से हम अपने प्लाटों व मकानों का निर्माण नही कर पा रहे। पारसनाथ डेवलपर सुविधाओं के नाम से चार्ज वसूल कर रही है जबकि मौके पर कोई सुविधा नहीं दी जा रही। मंत्री कृष्ण कुमार बेदी कॉलोनी डेवलपरों पर सख्त दिखाई दिए। इस शिकायत को भी सुनवाई के बाद अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया और पारसनाथ के मालिक को अगली बार बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए।
शिकायत नम्बर 7 शिकायतकर्ता सुरेन्द्र ने की थी। यह नई शिकायत थी। इसमें शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि जो प्लाट दिए गए हैं इसमें ना तो मौके पर कब्जा दिया जा रहा है और ना ही अल्टरनेट प्लाट दिए जा रहे हैं। इसकी सुनवाई करते हुए मंत्री ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के ईओ देवेन्द्र शर्मा से इसके बारे में जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि इसके लिए 30 जुलाई तक कार्यवाही कर दी जाएगी।
इस पर शिकायतकर्ताओं ने मंत्री व सभी अधिकारियों का धन्यवाद कर खुले मन से सभी की प्रशंसा की। शिकायत नम्बर 8 शिकायतकर्ता प्रतीक संचालक विराज ऑटोमोबाइल ने की थी। यह शिकायत हीरो इलेक्ट्रिक व्हीकल्स प्रा. लि. के विरूद्ध थी। इस शिकायत में मंत्री ने सुनवाई कर अगली बैठक में हीरो इलेक्ट्रिक व्हीक्लस प्रा. लि. के प्रतिनिधि को उपस्थित होने के निर्देश दिए।
शिकायत नम्बर 9 शिकायतकर्ता महेन्द्र कुमार वासी सैक्टर 11-12 ने की थी। यह शिकायत भी पिछली बैठक की लम्बित शिकायत थी। जमीन से जुड़ी यह शिकायत हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से सम्बंधित थी। इसकी सुनवाई कर इसे भी निरस्त कर दिया गया। शिकायत नम्बर 10 शिकायतकर्ता बबीता शीर्षवाल पत्नी राजेश कुमार वासी सनौली रोड़ ने कीथी। यह शिकायत नई शिकायत थी जोकि पुलिस विभाग से सम्बंधित थी।
यह शिकायत बबीता शीर्षवाल के पति राजेश कुमार के गायब होने से सम्बंधित थी। इस पर मंत्री ने इसे लम्बित रखते हुए अगली बैठक में इसके साक्ष्य प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। शिकायत नम्बर 11 शिकायतकर्ता राजकुमार वासी बाल जाटान ने की थी। यह शिकायत आईओसीएल पानीपत से सम्बंधित थी। यह शिकायत आईओसीएल द्वारा जमीन अधिग्रहण को लेकर थी। इस शिकायत पर मंत्री ने अगली बैठक में रिफाइनरी के कार्यकारी निदेशक को उपस्थित होने के निर्देश दिए।
शिकायत नम्बर 12 शिकायतकर्ता उषा शर्मा पत्नी जोगिन्द्र सिंह वासी लक्ष्मी नगर पानीपत ने की थी। यह शिकायत शहरी विकास प्राधिकरण विभाग से सम्बंधित थी। यह शिकायत पानी, सीवरेज के क्नैक्शन से सम्बंधित थी। इस पर मंत्री ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की ईओ से इस बारे कार्यवाही करने के निर्देश दिए और इसे अगली बैठक में प्रस्तुत करने के लिए भी कहा। शिकायत नम्बर 13 जोकि यूनिक बंसल द्वारा की गई थी। इस पर डीएसपी मुख्यालय सतीश वत्स ने मंत्री के समक्ष जानकारी देते हुए बताया कि इस मामले में प्रार्थी द्वारा समय मांगा गया है जिस पर इसे अगली बैठक के लिए लंबित रखा गया।
उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया ने जिला कष्टï निवारण समिति की बैठक में मंत्री को अवगत करवाया कि जो भी समस्याएं आती हैं उन पर संज्ञान लिया जाता है। प्रशासनिक अधिकारी गंभीरता से कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि भविष्य में समस्याओं की गम्भीरता को देखते हुए उन पर कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, मेयर कोमल सैनी, भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र सिंह सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारी व जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य भी मौजूद रहे।
By Mariam Sunny and Christy Santhosh Nov 3 (Reuters) - Pfizer raised its full-year profit…
By Michael Holden LONDON, Nov 3 (Reuters) - A cyberattack on supermarket fridges across Europe…
Nov 3 (Reuters) - Former world number one Jon Rahm said on Tuesday that he…
(New throughout, updates prices and adds analyst comment) * Benchmark S&P 500, Nasdaq gains *…
VIDEO SHOWS: REAL MADRID PLAYERS AND STAFF HOLD A MINUTE'S SILENCE AT TRAINING IN MEMORY…
Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…