India News (इंडिया न्यूज), Anil Vij On Deen Dayal Lado Laxmi Yojana : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा सरकार सभी वर्गों का सम्मान करते हुए नित्य नई योजनाएं लागू कर इतिहास रच रही है। इसी कड़ी में महिलाओं की सामाजिक सुरक्षा और सम्मान के लिए ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ को लागू करने का एतिहासिक निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना का शुभारंभ पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की जयंती पर 25 सितंबर 2025 से किया जाएगा तथा ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने यह जानकारी शनिवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव के समय संकल्प पत्र में जो वायदे किए थे उसे पूरा करने का काम किया है। इसी कड़ी में दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लागू करने का निर्णय शामिल है। इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्ति को किसी दफ्तर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जल्द ही इसके लिए एक एप्लीकेशन लॉंच होगी जोकि एप्पल और गूगल प्ले पर डाउनलोड की जा सकती है। कोई भी व्यक्ति जिसके पास स्मार्टफोन है उसके माध्यम से वह इस योजना के लिए अप्लाई कर सकता है। वेरिफिकेशन उपरांत सम्बन्धित पात्र महिला को इस योजना का लाभ मिलना सुनिश्चित होगा।
उन्होंने बताया कि ‘दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना’ के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 2,100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस योजना का लाभ हरियाणा की विवाहित और अविवाहित महिला जिनकी आयु 25 सितंबर 2025 को 23 वर्ष या उससे अधिक को मिलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस योजना के तहत प्रथम चरण के तहत जिनकी वार्षिक आय एक लाख रुपए तक है उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा और इसके तहत लगभग 20 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिलेगा। दूसरे चरण में जिनकी वार्षिक आय 1.80 लाख तक है उन्हें इन योजना का लाभ मिलेगा।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज के शास्त्री कालोनी स्थित निवास स्थान पर कैथल से आई चित्रकार विदुशी ठाकुर ने कैबिनेट मंत्री को उनका एक चित्र भेंट किया। कैबिनेट मंत्री ने विदुशी ठाकुर द्वारा तैयार किए गए चित्र की भूरि-भूरि प्रशंसा की और 21 हजार रुपए की राशि प्रोत्साहन के रूप में अपने स्वैच्छिक कोष से देने की घोषणा की। विदुशी ठाकुर ने कैबिनेट मंत्री को बताया कि वह 70 से अधिक निजी रेस्तरां में विभिन्न थीम पर जिसमें हरियाणा के साथ-साथ अन्य राज्यों की संस्कृति शामिल है उससे सम्बन्धित चित्र तैयार किए हैं।
Platform brings youth, industry and incubators together to explore entrepreneurship as an emerging livelihood pathway…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: Central Depository Services (India) Limited (“CDSL”), Asia’s first listed depository,…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: In today’s fast-changing world, education is often measured by marks,…
New Delhi [India], March 13: The Indian real estate market is experiencing a shift from…
New Delhi [India], March 19: India’s garment manufacturing sector is entering a decisive phase of…
Our student, Urvashi Patel received the trophy for winning the speech competition at IMA. Indore…