India News (इंडिया न्यूज), Panipat News : पानीपत सिटी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक लिव इन में रह रही एक महिला पर अपनी दो बेटियों के साथ मार पीट करने और उन्हें घर से बाहर निकालना का आरोप लगा है। बच्चियों को रात के समय बाजार में रोता हुआ देख पड़ोसी ने समाज सेवियों से संपर्क साधते हुए बच्चियों को लेकर सिटी थाने में पहुंचे। वहीं मामले में पुलिस ने नागरिक अस्पताल में बच्चियों का इलाज करवाया और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दुकानदार अमन उप्पल ने बताया कि रोशन महल में दुकान के साथ मकान में एक महिला एक युवक के साथ किराए पर रहती है। महिला की शादी हरि सिंह चौक युवक के साथ हुई थी, जिससे छोड़कर महिला यहां सौदापुर के लड़के साथ लिव इन में रह रही थी। एक बच्ची चार साल की है तो दूसरी छह साल की। महिला ने अपने लड़के को पति के पास छोड़ा हुआ है जबकि दो बच्चियों के अपने साथ में ही रखा हुआ था। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि महिला बच्चियों से लोगों के घरों में बर्तन साफ करने का काम करवाती है और आए दिन बच्चियों के साथ बुरी तरह से मारपीट करती थी।
वीरवार रात को महिला ने दोनों बच्चियों से बुरी तरह मारपीट करने के बाद घर से निकाल दिया। वहीं रात को पड़ोसी ने बच्चियों को देखा और पूछताछ की जिस पर बच्चियों ने अपनी सारी सच्चाई पड़ोसी व्यक्ति को बताई। दुकानदारों ने मामले की सूचना समाज सेवी सविता आर्या और पुलिस को दी। इस संबंध में इंस्पेक्टर दीवान सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है जांच के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
* Indexes: Dow down 0.49%, S&P 500 up 0.29%, Nasdaq up 0.62% * Apple slips…
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…