Categories: Haryana

कुरुक्षेत्र के लाडवा में कुदरत का कहर : गांव धनोरा के एक मकान पर गिरी आसमानी बिजली, मकान हुआ ध्वस्त

लाड़वा-विजय कौशिक-India News (इंडिया न्यूज) Lightning Struck The House : लाड़वा के गाँव धनोरा जाटान मे आज तब आफत का पहाड़ टूट पड़ा जब चम्पा के घर पर आसमानी बिजली गिर गई। गनीमत ये रही की तब परिवार के घर वाले घर से बाहर ही थे। आसमानी बिजली गिरने से घर की छत के साथ साथ पूरा घर चकना चूर हो गया। इसके कारण घर मे बंधी गाय कड़ियों के मकान के नीचे दब गई। जैसे ही बिजली गिरने की आवाज आई तो सारा मोहल्ला इक्कठा हो गया। जिसके सभी ने मिलजुल कर गाय को घर के मलबे से बाहर निकाला गाय को भी काफी चोटें आई हैं। 

माँ व उनकी बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था

चम्पा शारीरिक रूप से विकलांग हैं जिसके कारण उसके पति ने उसको छोड़ दिया था। चम्पा ने बताया कि वह अपने परिवार का पालन पौषण गाय का दूध बेचकर व विकलांगता वाली पेंशन से करती है। उसकी लड़कियां उसका हाथ बंटाती है। चम्पा अपने पिता के यहाँ मायके मे उनसे अलग रहती है। उनकी 2 बेटियाँ है उनके परिवार का पालन पोषण व उनका आशियाना भी ढह गया। माँ व उनकी बेटियों का रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। पड़ोसियों ने उनके समझाया कि उनका परिवार मे सब सुरक्षित है ये मालिक का सुकर है। चम्पा ने मुख्यमंत्री जी से विनती करते हुए अपील की मेरे घर को प्राकृतिक आपदा मे हुई हानि से मेरी सहायता की जाए। जिससे मैं अपना व अपनी लड़कियों का पालन पौषण कर सकूँ।

Recent Posts

Iraola warns Liverpool must start strong to silence Fenerbahce

VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…

1 minute ago

Tennis-Djokovic becomes oldest Paris Masters match winner, keeps ATP Finals hopes alive

* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…

2 minutes ago

Keurig Dr Pepper flags slower fourth-quarter coffee profits as shoppers trade down

(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…

5 minutes ago

Binance hackers used fake job interview in $6.3 billion attack

By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…

6 minutes ago

BRIEF-Advicenne Says Hearing For End Of Observation Period Set For Nov 9, 2026

Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…

11 minutes ago

Iraola warns Liverpool must start strong to silence Fenerbahce

VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…

12 minutes ago