Categories: Haryana

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त हुए मुकेश वशिष्ठ, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने आदेश किए जारी, जानें कौन हैं मुकेश वशिष्ठ

India News (इंडिया न्यूज), Mukesh Vashisht : फरीदाबाद निवासी मुकेश वशिष्ठ को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपने मीडिया कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के आयुक्त डॉ. अमित अग्रवाल द्वारा इस संबंध में सोमवार को आदेश जारी किए गए हैं। उल्लेखनीय है कि मुकेश वशिष्ठ को वर्ष 2021 में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने भी अपना मीडिया समन्वयक नियुक्त किया था। उनके परिश्रम और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भी उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

उन्हीं के प्रयासों से गुरुग्राम जिले में प्रेस क्लब का निर्माण भी हुआ

बता दें कि मुकेश वशिष्ठ के पिछले कार्यकाल में पत्रकारों को डिजिटल मीडिया पॉलिसी जैसी सौगात मिली, वहीं उन्हीं के प्रयासों से गुरुग्राम जिले में प्रेस क्लब का निर्माण भी हुआ। करीब तीन साल पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उन्हें मेवात जिले का विशेष कार्य भी सौंपा था, जिसके तहत मुकेश ने गांवों में जाकर सरकार की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने का काम किया। 

वे हरियाणा ABVP के प्रदेश मंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके

इसके साथ ही 9 मार्च 2024 को राजा हसन खान मेवाती बलिदान दिवस के अवसर पर 20,000 से अधिक लोगों की उपस्थिति में सफल कार्यक्रम आयोजित कर उन्होंने अपनी कार्यकुशलता का परिचय दिया। मुकेश वशिष्ठ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता हैं। वे हरियाणा ABVP के प्रदेश मंत्री और प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी रह चुके हैं।

Recent Posts

Milan's Teatro alla Scala hosts 145th IOC Session ahead of Winter Olympics

VIDEO SHOWS: HIGHLIGHTS FROM THE OPENING CEREMONY OF THE 145TH INTERNATIONAL OLYMPIC COMMITTEE (IOC) SESSION…

6 minutes ago

Google Cloud, Liberty Global strike five-year AI partnership

LONDON, Feb 3 (Reuters) - Google Cloud, one of Alphabet's fastest-growing businesses, and Liberty Global…

11 minutes ago

S&P 500 flirts with record high; chipmakers and small caps jump

By Noel Randewich and Pranav Kashyap Feb 2 (Reuters) - The S&P 500 closed higher…

45 minutes ago

Google Cloud, Liberty Global strike five-year AI partnership

LONDON, Feb 3 (Reuters) - Google Cloud, one of Alphabet's fastest-growing businesses, and Liberty Global…

46 minutes ago

Royalty & sporting dignitaries attend IOC Session opening ceremony in Milan

VIDEO SHOWS: IOC MEMBERS, ORGANISER OF THE MILANO CORTINA 2026 WINTER OLYMPICS, AND GUESTS WALK…

1 hour ago

Factbox-Grammys 2026: Winners at Sunday's televised ceremony

Feb 1 (Reuters) - The 68th Grammy Awards, the highest honors in the music industry,…

2 hours ago