India News (इंडिया न्यूज), Mohan Lal Badoli : हरियाणा को स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 में मिले पुरस्कारों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के संकल्प का प्रमाण है।
उन्होंने कहा कि करनाल को देशभर में 50 हजार से 3 लाख की आबादी वाले शहरों में तीसरा सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया जाना और सोनीपत को एक अन्य श्रेणी में सम्मान मिलना, हरियाणा की स्वच्छता में बढ़ती जागरूकता और भागीदारी का प्रतीक है। बड़ौली ने इस उपलब्धि के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल और समस्त नगरीय निकायों की टीम को बधाई दी।
हरियाणा आने वाले वर्षों में स्वच्छता के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा
उन्होंने कहा कि “मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा आने वाले वर्षों में स्वच्छता के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करेगा। यह सम्मान प्रदेश की जनता की सहभागिता और सफाई कर्मचारियों की मेहनत का भी सम्मान है।“ उन्होंने विशेष रूप से करनाल नगर निगम की महापौर रेणु बाला गुप्ता और सोनीपत के महापौर राजीव जैन व नगर निकाय प्रशासन को भी उनकी भूमिका के लिए सराहा और कहा कि “यह सम्मान हरियाणा की जनता के लिए गर्व का क्षण है। हम सभी मिलकर स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर हरियाणा के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ते रहेंगे।”
Platform brings youth, industry and incubators together to explore entrepreneurship as an emerging livelihood pathway…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: Central Depository Services (India) Limited (“CDSL”), Asia’s first listed depository,…
Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: In today’s fast-changing world, education is often measured by marks,…
New Delhi [India], March 13: The Indian real estate market is experiencing a shift from…
New Delhi [India], March 19: India’s garment manufacturing sector is entering a decisive phase of…
Our student, Urvashi Patel received the trophy for winning the speech competition at IMA. Indore…