Categories: Haryana

खाद की कमी और कालाबाजारी पर कांग्रेस सांसद ने सरकार पर कसा तंज, कहा-‘किसान हितैषी’ सरकार के राज में किसान एक बार फिर सड़कों पर उतरने को मजबूर

India News (इंडिया न्यूज), Congress MP Selja : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि हरियाणा में डीएपी और यूरिया खाद को लेकर कई जगहों पर प्रदर्शन हो रहे है जिनमें हिसार, पिहोवा, सिरसा और महेंद्रगढ़ प्रमुख हैं। किसानों ने डीएपी और यूरिया की कमी, कालाबाजारी, और बढ़ी हुई कीमतों को लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया है।

स्वयं को किसान हितेषी होने का दावा करने वाली प्रदेश की भाजपा सरकार हाथ पर हाथ रखकर बैठी हुई है। न तो सरकार खाद की कालाबाजारी रोक पा रही है और न ही खाद की कमी को दूर कर पाई है। कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी हुई है और किसानों की आवाज विधानसभा से लेकर लोकसभा तक उठाई जाएगी।

खाद के लिए लंबी लाइनें लगाईं और खाद की कमी पर विरोध जताया

मीडिया को जारी बयान में सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि हिसार में किसानों ने पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के बैनर तले सरकार का पुतला फूंका और डीएपी-यूरिया की कमी के खिलाफ प्रदर्शन किया। महेंद्रगढ़ में किसानों ने सरकारी खाद बिक्री केंद्र पर यूरिया खाद के लिए लंबी लाइनें लगाईं और खाद की कमी पर विरोध जताया।

उकलाना में खाद की कालाबाजारी को लेकर किसानों ने रोष जताया। बरवाला में किसानों ने एसडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन कर डीएपी और यूरिया की कमी के लिए सरकार की आलोचना की। पिहोवा में किसानों ने नाराज होकर जाम लगा दिया। हिसार चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर जाम के कारण राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। किसानों का आरोप है कि अधिकारी झूठ बोलकर उन्हें गुमराह कर रहे हैं।

किसानों का आरोप है कि उन्हें समय पर खाद नहीं मिल रही

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि धान की रोपाई के साथ ही क्षेत्र में खाद, विशेषकर डीएपी और यूरिया की मांग ने रफ्तार पकड़ ली है, लेकिन किसानों को यह खाद समय पर नहीं मिल रही। जिसका सबसे बड़ा कारण कालाबाजारी हैं। हांसी, नारनौंद और बास एरिया के दुकानदार विभागीय स्टॉक रिपोर्ट के बावजूद किसानों को खाद नहीं दे रहे, बल्कि निर्धारित मूल्य से ज्यादा दामों पर ब्लैक में बेच रहे हैं।

सांसद ने कहा कि किसानों का आरोप है कि उन्हें समय पर खाद नहीं मिल रही है, और जो खाद मिल रही है, वह भी ब्लैक मार्केट में बेची जा रही है. इसके अलावा, बिजली बिलों में वृद्धि और नशाखोरी जैसे मुद्दों पर भी किसानों ने विरोध जताया है। सांसद ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार ने किसानों की मांगों पर जल्द ध्यान नहीं दिया, तो वे कांग्रेस किसानों के आंदोलन का समर्थन करते हुए कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ी दिखाई देगी।

स्वच्छता रैंकिंग में गिरावट सरकार की विफलता

सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि सिरसा की स्वच्छता रैंकिंग में आई भारी गिरावट भाजपा सरकार की विफलता और उसके दिखावटी विकास मॉडल का जीता-जागता प्रमाण है। भाजपा नेता कहते थे कि ट्रिपल इंजन सरकार से हरियाणा के शहर चमकेंगे। लेकिन सिरसा की सच्चाई आज हर किसी के सामने है। गली-गली फैला कचरा, जाम पड़ी नालियां, ओवरफ्लो होता सीवरेज, बदहाल सार्वजनिक शौचालय, टूटी-फूटी सड़के और उन पर बहता गंदा पानी। परिणाम यह है कि सिरसा जैसा ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण जिला विकास की बजाय आज गंदगी और बदहाली से जूझ रहा है। भाजपा सरकार केवल प्रचार और घोटालों में व्यस्त है, ज़मीन पर जनता गंदगी और अव्यवस्था के बीच जीने को मजबूर है।

Recent Posts

BRIEF-Yongmao Holdings Expects Significant Increase In Profit Attributable For HY

Nov 3 (Reuters) - Yongmao Holdings Ltd: * EXPECTS SIGNIFICANT INCREASE IN PROFIT ATTRIBUTABLE FOR…

2 minutes ago

Iraola warns Liverpool must start strong to silence Fenerbahce

VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…

3 minutes ago

BRIEF-New York Health Department Reports 210 Measles Cases As Of Oct 31, Website Shows

Nov 3 (Reuters) - * NEW YORK HEALTH DEPARTMENT REPORTS 210 MEASLES CASES, DATA AS…

6 minutes ago

Trading in single-stock 'perps' can begin, US regulator says

By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…

8 minutes ago

Binance hackers used fake job interview to compromise computer before $6.3 billion attack

PARIS/NEW YORK, Nov 3 (Reuters) - Binance said on Tuesday hackers used a bogus job…

9 minutes ago

BRIEF-ES Sunlogy Says Unit Accepts Role As Domestic Sub-Contractor For Infrastructure Works

Nov 3 (Reuters) - ES Sunlogy Bhd: * UNIT ACCEPTS ROLE AS DOMESTIC SUB-CONTRACTOR FOR…

13 minutes ago