India News (इंडिया न्यूज), Arya Samaj Mandir Dispute Case Panipat : बापौली गांव के आर्य समाज मन्दिर घटना प्रकरण को लेकर जिला उपायुक्त डा.विरेन्द्र सिहं दहिया व जिला पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र सिंह के साथ घटनास्थल का दौरा कर मौके की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीएम समालखा अमित कुमार के नेतृत्व में बीडीपीओ बापौली शक्ति सिंह, नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा को रिकार्ड के अनुसार रिपोर्ट बनाकर पेश करने के आदेश दिए।
जिला उपायुक्त ने बताया कि सरकार के उच्चाधिकारियों की और से रिपोर्ट मांगी गई है। जिसकी रिपोर्ट बनाकर शुक्रवार शाम तक सरकार के पास भेज दी जाएगी। घटना स्थल पर इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण भी पहुंच गए, लेकिन किसी ने भी जिला उपायुक्त व एसपी पानीपत से उक्त मामले को लेकर किसी ने कोई बात नहीं की। गौरतलब है कि गत 13 जुलाई रविवार को कुछ लोगों ने पंचायत द्वारा लगाए गए ताले को तोडकर हवन किया था। जिसका ग्रामीणों व पंचायत ने विरोध किया था।
जिसको लेकर आर्यसमाज मंदिर में हवन करने वाले और उक्त जगह को ग्राम पंचायत की होने का दावा करने वालों लोगों के बीच पुलिस के सामने ही जमकर झगड़ा हुआ था। जिसमें दोनों पक्षो से आधे दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए थें। जिसकी बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए सरपंच पति शिवकुमार सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी थी। जिसके बाद दोनों पक्षों की और से मीडिया के सामने अपना-अपना पक्ष रखा था। इतना ही नहीं बल्कि आर्य समाज के लोग आर्य समाज मन्दिर की जगह और सरपंच पति ग्राम पंचायत की जगह होने का दावा कर रहे थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला उपायुक्त डा.विरेन्द्र सिहं दहिया व जिला पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र सिंह के साथ घटनास्थल का दौरा कर मौके की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने मौके पर मौजूद एसडीएम समालखा अमित कुमार के नेतृत्व में बीडीपीओ बापौली शक्ति सिंह,नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा को रिकार्ड के अनुसार रिर्पोट बनाकर पेश करने के आदेश दिए,ताकि आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा सकें। इस मौके पर उनके साथ कानूनगो नरेश कुमार, पंचायत अधिकारी परजान मेहरा,पूर्व कार्यकारी पंचायत अधिकारी प्रमोद शर्मा,ग्राम सचिव राकेश कुमार,पवन शर्मा आदि अनेक मौजूद रहे।
आर्य समाज मंदिर में हवन के उपरांत हुए झगड़े के बाद मौका मुआयना करने के लिए पहुंचे तो गेट के बाहर खडे होने पर एसडीएम समालखा ने एसपी पानीपत को इशारा करते हुए कुछ लिखा होने के बात कही। जिसके बाद जिला उपायुक्त डॉ.वीरेन्द्र कुमार दहिया को एसपी पानीपत भूपेन्द्र सिंह ने इशारा करते हुए दिखाया कि गेट पर सफेद पेंट के नीचे आर्य समाज मंदिर लिखा हुआ है, जो कि हल्का दिखाई दे रहा था। वहीं यज्ञशाला और चार दिवारी के अंदर बने हाल के बारे में भी जिला उपायुक्त ने पूछताछ की और कहा कि उक्त जगह से संबंधित रिकॉर्ड अनुसार रिपोर्ट जल्द से जल्द बनाकर तैयार करें।
* Settlement covers as many as 120,000 claimants * 3M plans $5.8 billion pre-tax fourth-quarter…
CAIRO, Nov 4 (Reuters) - Saudi Arabia and Syria signed a cooperation agreement between the…
By Manya Saini and Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 4 (Reuters) - Prediction markets largely got…
By Jiaxing Li and Selena Li HONG KONG/LONDON, Nov 4 (Reuters) - Data center opponents…
* Mexico's benchmark stock index hit a multi-month high * Brazil central bank decision in…
(Adds latest prices) * Chicago next-day prices fell about 10% to a 23-month low on…