India News (इंडिया न्यूज), Minister Krishan Lal Panwar : हरियाणा के विकास एवं पंचायत तथा खनन एवं भूविज्ञान मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि प्रदेश की 687 पंजीकृत गौशालाएं अपने पैरों पर खड़ी हो। सरकार प्रत्येक जिले में नंदी गौशालाएं स्थापित कर रही है। गायों की तस्करी करने वालों के खिलाफ सख्त कानून बनाया गया हैं इस तरह का अपराध करने वालों को 10 साल की सजा और जुर्माना लगाने का कानून कैबिनेट में पारित किया गया है।
कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार रविवार को इसराना विधानसभा क्षेत्र की नौ गांवों की पंजीकृत गौशालाओं में आयोजित चेक वितरण समारोह में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने गौशालाओं में आ रही समस्याओं को दूर करने का भी आश्वासन गौशाला समितियों को दिया। पंवार ने कहा कि गौशालाओं में गौ के इलाज की सुविधा भी सरकार उपलब्ध करा रही है ।हम सब का नैतिक फर्ज बनता है कि गौ सेवा कर पुण्य कमाए।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोई भी ग्राम पंचायत दो एकड़ जमीन गौशालाओं के चारे के लिए देना चाहे तो दे सकती है। उन्होंने कहा कि नैन गांव में नंदी के लिए 50 एकड़ में गौशाला है। जिसमें पूर्ण सुविधाएं है। जिसमें 3 हजार के करीब नंदी हैं। कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि पिंजौर और फरीदाबाद में पेंट की फैक्ट्रियों में गाय के गोबर का इस्तेमाल किया जाता है। उन्होंने गाय की गोबर का महत्व भी लोगों के सामने रखा।
इस मौके पर उन्होंने डेरा बाबा लाठे वाला नौल्था गौशाला को 19 लाख 17 हजार 900 व 14 लाख 30 हजार सौ रुपए का चेक दिया। बाल गोपाल कृष्ण गौशाला सेवा समिति मांडी को 13 लाख 83 हजार 120 रुपए का चेक दिया। इसी कड़ी में लॉर्ड शिवा गौशाला समिति शाहपुर को 38 लाख 89 हजार 260 रुपए व महादेव गौशाला समिति अहर को 3 लाख 37 हजार 950 रूपये का और जगत गुरु ब्रह्मानंद गौशाला समिति कुराना को 18 लाख 68 हजार 400 रुपए का,श्री गणेश गौशाला उरलाना कलां को 12 लाख 95 हजार 500 रुपए का और इसी कड़ी में शिव गौशाला समिति मतलौडा को 31 लाख 27 हजार 45 और 66 लाख 96 हजार 45 रुपए का अनुदान दिया।
इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री ने शहीद भगत सिंह गौशाला सभा धर्मगढ़ को 9 लाख 53 हजार 550 और गोकुलधाम गौशाला रेर कलां को 4 लाख 15 हजार 350 रूपये समिति के सदस्यों को सौंपा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश में गौशालाओं को आधुनिक बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह के प्रयास इस दिशा में सार्थक दिखाई पड़ रहे हैं। उन्होंने इस दौरान गौशालाओं में संपूर्ण सुविधा उपलब्ध कराने का भी आश्वासन गौशाला समितियां को दिया।
विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने इस दौरान लोगों की समस्याएं भी सुनी व उनका समाधान करने का निर्देश दिया। उन्होंने रास्ते में टूटी सड़कों की तत्काल मरम्मत करने के लिए विभाग के कार्यकारी अभियंताओं को फोन पर सूचित कर अति शीघ्रता से इनकी मरम्मत करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने गौशालाओं में पौधारोपण भी किया। इस मौके पर कुलबीर खरब ,रामरूप बलवान शर्मा, सुरेंद्र जागलान, रंजिता कौशिक, रामकुमार जागलान, सरपंच दिलबाग, बलराज, जसमेर सिंह के अलावा गौशाला समितियां के पदाधिकारी मौजूद रहे। कई स्थानों पर बुके देकर और पगड़ी पहनाकर कैबिनेट मंत्री कृष्ण लाल पंवार का स्वागत किया गया।
* Settlement covers as many as 120,000 claimants * 3M plans $5.8 billion pre-tax fourth-quarter…
CAIRO, Nov 4 (Reuters) - Saudi Arabia and Syria signed a cooperation agreement between the…
By Manya Saini and Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 4 (Reuters) - Prediction markets largely got…
By Jiaxing Li and Selena Li HONG KONG/LONDON, Nov 4 (Reuters) - Data center opponents…
* Mexico's benchmark stock index hit a multi-month high * Brazil central bank decision in…
(Adds latest prices) * Chicago next-day prices fell about 10% to a 23-month low on…