प्रवीण वालिया-करनाल India News (इंडिया न्यूज), Swachh Bharat Mission Media Coordinator Pawan Sharma : स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के मीडिया समन्वयक पवन शर्मा ने कहा कि जहां पर कभी आतंक का साया हुआ करता था, वहां अब शान से तिरंगा लहरा रहा है। उन्होंने कहा कि यह सब देश के ही नहीं बल्कि विश्व के सबसे लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प से पूरा हुआ है। श्रीनगर के लाल चौक पर तिरंगा फहरा कर लौटे पवन शर्मा ने बताया की लाल चौक पर तिरंगा फहराना उनके लिए किसी रोमांचक अनुभव से कम नहीं था। इसकी रौनक देखते ही बन रही थी।
श्रीनगर का लाल चौक देशभक्ति में डूबा दिखाई दिया। उन्होंने यहां पर बहुत ही शान से तिरंगा फहराया। इससे उनका वह सपना जो उन्होंने साल 1991 में एक विद्यार्थी के रूप में देखा था वह आज पूरा हुआ। यह 1991 का साल था जब बीजेपी नेता मुरली मनोहर जोशी ने कन्याकुमारी से एकता यात्रा निकाली थी। यात्रा हरियाणा सहित कई राज्यों से होते हुए कश्मीर के श्रीनगर पहुंची जहां लाल चौक पर झंडा फहराया जाना था। इस दौरान उनके साथ वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी थे जो उस समय यात्रा के व्यवस्थापक थे। जोशी ने कहा था कि वे लोग वहां 26 जनवरी को तिरंगा फहराना चाहते है लेकिन आतंकियों ने श्रीनगर के की हर दीवार पर धमकी भरी पोस्टर चिपका दिए।
मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी और भाजपा कार्यकर्ताओं ने तमाम बाधाओं को पार कर लाल चौक पर तिरंगा फहराकर आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। पवन शर्मा ने बताया कि उस समय वे आरएसएस के अनुसांगिक संगठन विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता थे और करनाल में इस यात्रा के न केवल प्रत्यक्षदर्शी थे बल्कि इसमें सक्रिय भागीदारी भी की।
उन्होंने तभी संकल्प ले लिया कि वह भी एक दिन इस लाल चौक पर तिरंगा जरूर फहराएंगे। उन्होंने बताया कि अगस्त 2019 में धारा 370 हटने के बाद से तो लाल चौक पर तिरंगा फहरा रहा है लेकिन उसके पहले ऐसा करना वहां खतरे से खाली नहीं था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मजबूत संकल्पों से उनका यह सपना पूरा हुआ है। इसके लिए वह नरेंद्र मोदी के धन्यवादी हैं।
मीडिया समन्वयक ने कहा कि वही लाल चौक है, जहां पर कभी आतंक का इतना खौफ था कि लोग तिरंगा फहराने से कांपते थे। लेकिन अब देश बदल चुका है और साथ ही लाल चौक भी बदल चुका है। वजह है जम्मू-कश्मीर का आतंक के साये से मुक्त होना। इसका क्रेडिट मोदी सरकार और देश की सेना को जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार की आतंक पर जीरो टॉलरेंस की नीति और सेना के शौर्य का ही नतीजा है कि श्रीनगर का लाल चौक अब आतंक के साये से कोसों दूर है। यहां चारों ओर अब तिरंगा लहरा रहा है और देशभक्ति के नारे गूंज रहे हैं।
उनके साथ ही लाल चौक पर तिरंगा फहरा कर लौटी करनाल की अनीता सिंह ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह पहला मौका था जब लाल चौक पर हमारी राष्ट्रीय एकता और अखंडता का प्रतीक तिरंगा शान से फहराता नजर आया। सरकार ने हाल ही में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलाया है जिसका उद्देश्य देशवासियों में एकता और राष्ट्र भक्ति को मजबूत करना है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां शांति और भाईचारा कायम रहेगा।
* Settlement covers as many as 120,000 claimants * 3M plans $5.8 billion pre-tax fourth-quarter…
CAIRO, Nov 4 (Reuters) - Saudi Arabia and Syria signed a cooperation agreement between the…
By Manya Saini and Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 4 (Reuters) - Prediction markets largely got…
By Jiaxing Li and Selena Li HONG KONG/LONDON, Nov 4 (Reuters) - Data center opponents…
* Mexico's benchmark stock index hit a multi-month high * Brazil central bank decision in…
(Adds latest prices) * Chicago next-day prices fell about 10% to a 23-month low on…