Categories: Haryana

पानीपत में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में पहुंचे मंत्री कृष्ण बेदी, 13 में से 8 शिकायतों का समाधान, 5 लंबित, बोले – सरकार न्याय को लेकर हमेशा गंभीर

India News (इंडिया न्यूज), Minister Krishan Bedi : सामाजिक न्याय, सशक्तिकरण, अनुसूचित जाति और पिछड़ा वर्ग कल्याण तथा अंत्योदय (सेवा) मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने जिला सचिवालय सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिकायतों का निवारण करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार न्याय को लेकर हमेशा गंभीर रही है। कष्ट निवारण समिति की बैठक में जो भी शिकायतें पहुंचती है उनको गंभीरता से सुनकर प्रशासन के सहयोग से समाधान किया जाता है।

  • जनता को न्याय दिलाना सरकार की प्राथमिकता : कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी
  • मंत्री ने कहा जिला कष्ट निवारण समिति बैठक में आने वाली हर समस्या का होगा निस्तारण
  • जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में 8 शिकायतों का मौके पर किया निस्तारण, 5 शिकायतों को आगामी बैठक के लिए रखा गया लम्बित
  • उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक ने मंत्री का जिला सचिवालय पहुंचने पर बुके देकर किया स्वागत

5 अन्य शिकायतों को आगामी बैठक के लिए लंबित रखा

जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में कुल 13 शिकायतों में से सुनवाई करते हुए मंत्री ने 8 शिकायतों का मौके पर निदान किया व 5 अन्य शिकायतों को आगामी बैठक के लिए लंबित रखा। उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया ने कैबिनेट मंत्री को आश्वस्त किया कि वे शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को लेकर हमेशा गम्भीर रहे हैं व उनका प्रयास रहा है कि न्याय में किसी भी तरह की कोताही न बरती जाए। उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया और पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र सिंह ने जिला सचिवालय पहुंचने पर मंत्री का बुके देकर स्वागत किया।

13 शिकायतों में से 10 शिकायतें पुरानी थी

जिला कष्ट निवारण समिति की इस बैठक में 13 शिकायतों में से 10 शिकायतें पुरानी थी व 3 शिकायतें नई थी, इनमें 9 शिकायतें पुलिस विभाग से सम्बंधित थी। मंत्री नेे सुनवाई करते हुए पहली शिकायत रणबीर सिंह वासी अनाज मंडी समालखा की जिला अग्रणी बैंक अधिकारियों से सम्बंधित थी। यह पिछली बैठक की लम्बित शिकायत थी। इसे सुनवाई के बाद आगामी बैठक के लिए लंबित रखा गया। दूसरी शिकायत पवन कुमार बीपीएल फ्लैट धारक द्वारा दी गई थी। इसमें शिकायतकर्ता ने अपना पक्ष मजबूती से रखा। मंत्री ने एफआईआर करने के आदेश दिए व पुलिस विभाग को इस शिकायत को लेकर गंभीरता पूर्वक कार्य करने के लिए कहा। मंत्री द्वारा इसका निस्तारण किया गया।

दोषीगणों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के तहत न्याय दिलवाने की मांग

तीसरी शिकायत रविन्द्र वासी झटीपुर द्वारा रखी गई थी। यह भी पिछली बैठक की लम्बित शिकायत थी, जिसमें मंत्री ने सुनवाई करते हुए इसका मौके पर निस्तारण किया। चौथी शिकायत रविन्द्र कुमार वासी सैक्टर – 12 पानीपत ने की थी। यह शिकायत पुलिस विभाग से सम्बंधित थी। शिकायतकर्ता ने दोषीगणों के खिलाफ कानूनी कार्यवाही के तहत न्याय दिलवाने की मांग रखी गई थी। यह भी पिछली बैठक की लंबित शिकायत थी। इसे जनसुनवाई के बाद आगामी बैठक के लिए लंबित रखा गया।

बिजली, पानी व सीवर की कोई सुविधा नहीं

पांचवी शिकायत गुलशन वासी पार्श्वनाथ पालीवाल सिटी द्वारा दी गई थी। यह भी पिछली बैठक की लंबित शिकायत थी। इसमें शिकायतकर्ता ने मंत्री को अवगत करवाया कि वहां बिजली, पानी व सीवर की कोई सुविधा नहीं है और ना ही लाइनें बिछाई गई है जिसके चलते मकानों का निर्माण नहीं कर सकते। इस पर संज्ञान लेते हुए मंत्री ने इसका मौके पर निस्तारण किया। छठी शिकायत प्रतीक माटा वासी पानीपत द्वारा दी गई। यह भी पिछली बैठक की लंबित शिकायत थी। इसका संबंध भी पुलिस विभाग से रहा। इसमें शिकायतकर्ता ने धोखाधड़ी होने का आरोप लगाया था। इस पर सुनवाई करते हुए मंत्री ने शिकायत का निस्तारण किया। सातवीं शिकायत बबीता वासी भीम गोडा मन्दिर सनौली ने अपने पति के गायब होने की सूचना पुलिस को दी थी लेकिन वे इसको लेकर संतोष नहीं थी। इसे सुनवाई के बाद आगामी बैठक के लिए लंबित रखा गया। यह समस्या पुलिस विभाग से सम्बंधित थी।

लैण्डलूजर वाहन को स्थाई तौर पर लगवाने का अनुरोध

आठवी शिकायत राजकुमार वासी बाल जाटान ने रखी थी। इसमें लैण्डलूजर वाहन को स्थाई तौर पर लगवाने का अनुरोध किया गया था। इस पर सुनवाई करते हुए मंत्री ने जनसुनवाई करते हुुए दिसम्बर माह तक उनके वाहन को लगाने के निर्देश दिए। नौंवी शिकायत ऊशा शर्मा वासी पानीपत द्वारा दी गई। यह शिकायत भी पिछली बैठक की लंबित शिकायत थी जो हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण से सम्बंधित थी। इसका भी मौके पर सुनवाई के बाद निस्तारण किया गया।

जमीन मामले से सम्बंधित शिकायत

शिकायत नम्बर 10 जोकि यूनिक बंसल वासी सैक्टर – 17 द्वारा दी गई थी। यह शिकायत जमीन मामले से सम्बंधित थी। यह शिकायत भी पिछली बैठक की लंबित शिकायत थी। इसको सुनवाई के बाद आगामी बैठक के लिए लंबित रखा गया। शिकायत नम्बर 11 सतीश वासी आट्टा द्वारा दी गई। यह शिकायत नई शिकायत थी जो यूएचबीवीएन विभाग से सम्बंधित थी। इस शिकायत की सुनवाई करते हुए इसका निस्तारण किया गया। शिकायत नम्बर 12 हरदीप संधु वासी हुड्डा ने पुलिस से सम्बंधित की थी। शिकायत में दोषीगण के खिलाफ कार्यवाही करने की प्रार्थना की गई थी। इसका सुनवाई करने के बाद निस्तारण किया गया। यह शिकायत नई शिकायत थी। 

शिकायत नम्बर 13 राम सिंह वासी मनाना द्वारा दी गई थी। यह भी नई शिकायत थी। इसमें लडक़ी पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने को लेकर लडक़ी के पिता रामसिंह ने अपनी स्थिति स्पष्ट की व पुलिस पर मिलीभगत करने का भी आरोप लगाया था। पुलिस विभाग ने इसमें निष्पक्ष जांच की बात कही थी। इसे भी आगामी बैठक के लिए लंबित रखा गया।

सम्बंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे

इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, सांसद प्रतिनिधि गजेन्द्र सलूजा, उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया, पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र सिंह, निगम अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, पानीपत एसडीएम मनदीप सिंह, इसराना एसडीएम नवदीप नैन, समालखा एसडीएम अमित कुमार, एमडी शुगर मिल संदीप कुमार, जिला परिषद सीईओ डॉ. किरण, नगराधीश टिनू पोसवाल, निगम संयुक्त-आयुक्त डॉ. संजय के अलावा जिला कष्ट निवारण समिति के सदस्य और सम्बंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Recent Posts

US STOCKS-S&P 500, Nasdaq edge higher ahead of midterm results; Apple falls

* Indexes: Dow down 0.49%, S&P 500 up 0.29%, Nasdaq up 0.62% * Apple slips…

15 seconds ago

Trading in single-stock 'perps' can begin, US regulator says

By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…

3 minutes ago

Musk’s pay under a SpaceX-Tesla merger: voting control, but no $1 trillion payday​

By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…

4 minutes ago

GRAPHIC-Gulf oil flows dip in October from post-Iran war high, data shows

* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…

5 minutes ago

German climber to make rare winter attempt to scale Everest via West Ridge route

VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…

11 minutes ago

BRIEF-Equita Group Board Approves Issue Of €10 Million Additional Tier 1 Notes

Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…

11 minutes ago