Categories: Bihar

PM Narendra Modi: पीएम मोदी के जन्मदिन पर बिहार बीजेपी की सौगात, 17 सितंबर से शुरु होगी ये खास सेवाएं

PM Narendra Modi birthday: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के जन्मदिवस 17 सितंबर को बिहार भाजपा पूरे प्रदेश में सेवा पखवाड़ा का आगाज़ करेगी। यह विशेष अभियान दो अक्टूबर महात्मा गांधी जयंती (Gandhi Jayanti)  तक चलेगा। इस अवसर पर भाजपा की ओर से रक्तदान शिविर (Blood Donation Camp), स्वास्थ्य जांच (health checkup), स्वच्छता अभियान (cleanliness drive) और जनजागरूकता से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

कार्यशाला से हुई शुरुआत

इस अभियान को लेकर शुक्रवार को पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सेवा पखवाड़ा सह संपर्क अभियान कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्घाटन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन, उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

भाजपा की पहचान जनसेवा – डॉ. जायसवाल

कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करती है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाजपा की असली पहचान जनसेवा और रचनात्मक कार्यों से है। उन्होंने जानकारी दी कि 17 सितंबर को युवा मोर्चा की ओर से हर जिले में रक्तदान शिविर का आयोजन होगा। साथ ही सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 17 से 24 सितंबर तक पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाए जाएंगे और उसी दिन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर वर्चुअल माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी का संबोधन कार्यकर्ताओं और जनता तक पहुँचाया जाएगा।

25 को पंडित दीनदयाल की जयंती मनाई जाएगी

प्रदेश अध्यक्ष ने आगे बताया कि इस क्रम में 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती (pandit deendayal updhay) मनाई जाएगी। वहीं 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर वोकल फॉर लोकल के संकल्प को मजबूत करते हुए खादी वस्त्रों का प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

विजन 2047 और सांस्कृतिक परिवर्तन – अरविंद मेनन

कार्यशाला में राष्ट्रीय मंत्री अरविंद मेनन ने प्रधानमंत्री मोदी के विजन 2047 का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले 25 वर्षों में भारत सांस्कृतिक और सामाजिक रूप से नए मुकाम पर पहुंचेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे स्वच्छता और विकास के संकल्प को आगे बढ़ाकर प्रधानमंत्री के सपनों को साकार करने में भागीदारी निभाएँ।

डबल इंजन सरकार से प्रगति – नित्यानंद राय

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि आज देश और बिहार दोनों निरंतर प्रगति कर रहे हैं। उन्होंने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की असली ताकत समाज की सेवा है, सत्ता प्राप्त करना कभी भी पार्टी का उद्देश्य नहीं रहा। भाजपा का लक्ष्य हमेशा से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुँचाना रहा है।

मजबूत भारत के लिए मजबूत भाजपा – विजय कुमार सिन्हा

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि यदि भारत को मजबूत बनाना है तो भाजपा को भी मजबूत बनाना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक गांवों तक पार्टी की विचारधारा और राष्ट्र भावना का संदेश पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
shristi S

Share
Published by
shristi S

Recent Posts

UPDATE 3-US Treasury's Bessent to discuss AI, trade, rare earths with China's He, source says

(Adds analyst comment, details on other discussion topics, paragraphs 14-19) * Talks could extend to…

4 minutes ago

Infantino invited to African summit as he faces challenge to FIFA leadership

VIDEO SHOWS: ARCHIVE FOOTAGE OF FIFA GIANNI INFANTINO & CAF PRESIDENT PATRICE MOTSEPE  SHOWS: CAIRO,…

5 minutes ago

OpenAI forecasts cash burn near $280 billion by 2030, FT reports

Sept 18 (Reuters) - OpenAI expects to burn through $278 billion in cash between 2026…

8 minutes ago

Mrs. Trump's Weekend schedule

THE WEEKEND DAYBOOK FOR FIRST LADY MELANIA TRUMP Saturday through Monday ----- The daybook editor…

10 minutes ago

OpenAI expects to burn through almost $280 billion by 2030, FT reports

Sept 18 (Reuters) - OpenAI projects it will burn through almost $280 billion by the…

11 minutes ago

President Trump WeekAhead

THE DAYBOOK WEEK AHEAD FOR PRESIDENT TRUMP Saturday through Friday ----- The daybook editor is…

15 minutes ago