India News (इंडिया न्यूज), Minister Krishan Lal Panwar : प्रदेश के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने रविवार को गांव कुराना में लगभग 5 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। पंवार ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों को धरातल पर ले जाकर करने की जो पहल की है उसे इन कार्यों का फायदा आम आदमी को मिला है।
इन कार्यों में बस स्टैंड कुराना से लेकर ड्रेन तक इंटरलॉक सड़क, बाबा वाले जोहड़ और पंचायत घर के पीछे बैंकट हॉल, बस स्टैंड के पास बीसी चौपाल और खेतों के 9 रास्ते जिनका पक्का किया जाना है उनका शिलान्यास और उद्घाटन किया गया। कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि सरकार ने अंत्योदय के तहत लाइन में खड़े अंतिम से अंतिम व्यक्ति तक हर योजना का लाभ पहुंचाया है उन्होंने सभी सरकारी योजनाओं को ऑनलाइन करके भ्रष्टाचार को खत्म किया है युवाओं को बिना पर्ची और बिना खर्ची के नौकरियां दी हैं।
पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार लगातार गरीब, युवा, किसान और महिलाओं के लिए निरंतर विकास के कार्य कर रही है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास के मामलों में जो उन्नति और प्रगति की है, उसकी पहचान आज विश्वभर में दिखाई देती है। पिछले 10 वर्षों में केंद्र व राज्य सरकार ने बिना भेदभाव और सबका साथ सबका विकास की रणनीति अपनाते हुए हर वर्ग और क्षेत्र का विकास व कल्याण सुनिश्चित किया है।
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
Nov 3 (Reuters) - 22nd Century Group, Inc.: * 22ND CENTURY GROUP - TO FILE…
By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…
By Rae Wee, Elizabeth Howcroft and Hannah Lang SINGAPORE/PARIS/NEW YORK, Nov 2 (Reuters) - Binance's…
Nov 3 (Reuters) - Yongmao Holdings Ltd: * EXPECTS SIGNIFICANT INCREASE IN PROFIT ATTRIBUTABLE FOR…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…