India News (इंडिया न्यूज), Minister Krishan Bedi : हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने रविवार को नरवाना उपमंडल के गांव फैरण कला में ग्रामीणों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात को सुना। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम केवल संवाद नहीं, बल्कि देश को जोड़ने का माध्यम बन चुका है।
मंत्री बेदी ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि “प्रधानमंत्री मोदी देश के कोने-कोने में हो रही सकारात्मक गतिविधियों, जन-आंदोलनों और आम नागरिकों की असाधारण उपलब्धियों को एक मंच पर लाकर हर भारतीय को गर्व का अनुभव कराते हैं। उन्होंने बताया कि चाहे वह उड़ीसा की सामाजिक पहल हो, गोवा की उपलब्धियाँ हों या भोपाल की प्रेरणादायक कहानियाँ, मन की बात के माध्यम से देश की विविधता को एकता में पिरोया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि हरियाणा का सेल्फी विद डॉटर अभियान जींद जिले के बीबीपुर गांव से शुरू हुआ था, जो आज वैश्विक मंच पर चर्चित हो गया है। इसी तरह जल बचाओ जैसे अभियानों को भी राष्ट्रीय पहचान दिलाने में यह कार्यक्रम सहायक रहा है। मंत्री ने ग्रामीणों से आग्रह किया कि वे प्रत्येक महीने के अंतिम रविवार को प्रातः 11 बजे मन की बात अवश्य सुनें, ताकि वे जान सकें कि हमारे देश के सैनिक, वैज्ञानिक, खिलाड़ी और महिलाएं किस तरह देश को गौरवान्वित कर रहे हैं।
उन्होंने कहा, यह कार्यक्रम हमारी छुपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने और प्रेरणा देने का कार्य करता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने भी इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सकारात्मक सोच और देशभक्ति को बढ़ावा देने वाला कदम बताया।
By Dhara Ranasinghe and Amanda Cooper LONDON, Nov 3 (Reuters) - Financial markets are struggling…
By Paul Sandle LONDON, Nov 3 (Reuters) - Virgin Media O2 is set to cut…
Nov 3 (Reuters) - NOS SGPS SA: * Q3 EBITDA €225.6 MILLION * Q3 NET…
VIDEO SHOWS: FENERBAHCE INTERIM COACH, DIRK KUYT, SPEAKING DURING PRESS CONFERENCE AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE…
* Savings to address costs from McCormick deal, simplification efforts * New operating model groups…
By Inti Landauro and Foo Yun Chee BRUSSELS, Nov 3 (Reuters) - Google faced a…