India News (इंडिया न्यूज), Minister Anil Vij : हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीएसटी की दरें घटाकर हिन्दुस्तान के विकास को पहिए लगा दिए है। विज आज मीडिया कर्मियों के सवालों का जवाब दे रहे थे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि जीएसटी की दरों में बदलाव/कमी करने से चीजें सस्ती होंगी तो ज्यादा खरीददारी होगी, ज्यादा खरीददारी होगी तो ज्यादा मांग बढेगी। ज्यादा मांग होगी तो ज्यादा कारखाने स्थापित होंगे।
ज्यादा कारखाने लगेंगे तो ज्यादा रोजगार मिलेंगे। ज्यादा रोजगार मिलेंगे तो फिर ओर अधिक खरीददारी होगी। इस प्रकार से ओर कारखाने स्थापित होंगें तो ओर अधिक रोजगार सृजन होगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार से ये चक्र चलता है। विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक ही झटके में विकास को राकेट बना दिया है। इसके साथ-साथ उन्होंने आम आदमी की जरूरत की चीजें हैं, जैसे आटा, दूध, दही, मक्खन, दवाईयां, इश्योरेंस इत्यादि सस्ती की गई है। जबकि बुरी आदतों वाली चीजें जैसे बीडी, तम्बाकू, शराब इत्यादि पर 40 प्रतिशत जीएसटी कर लगाया गया है। इस प्रकार से सरकार ने बुरी आदतों से दूर रहने का एक संदेश भी दिया है।
उन्होंने कहा कि कुछ भी करने के लिए राजनीतिक इच्छाशक्ति का होना अति आवश्यक है। हमारी सरकार ने ऑनलाइन गेमिंग पर विधेयक प्रस्तुत कर पारित किया गया है। ऑनलाइन न गेमिंग पहले भी होती थी, और ये पहले भी बुरी थी और आज भी बुरी है लेकिन पूर्ववर्ती सरकारों के पास ऑनलाइन गेमिंग को बंद करने की इच्छाशक्ति नहीं थी, लेकिन हमारी सरकार किसी के दबाव में नहीं आती है और गलत कामों पर रोक लगाना चाहती है।
विज ने कहा कि यदि ध्यान से गौर किया जाए तो जीएसटी बदलाव में रोजमर्रा की चीजों की दर को कम किया या समाप्त कर दिया है जबकि बुरी चीजों जैसे बीडी, तम्बाकू व शराब इत्यादि पर जीएसटी की दरों को बढाया गया है यानि हमारी सरकार लोगों में बुरी आदतों को छुड़वाना चाहती है। हमारी सरकार सही दिशा में चल रही है और व्यक्तित्व निर्माण पर भी कार्य कर रही है जबकि पहले इन चीजों की तरफ ध्यान नहीं दिया जाता था।
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…