India News (इंडिया न्यूज), Karnal News : शुक्रवार को सिविल सृजन कार्यालय मे बहुउद्देशीय कार्यकर्ता की मीटिंग हुई। जिसका मुद्दा ऑनलाइन कार्य ज़ब तक सरकार या विभाग उचित संसाधन उपलब्ध नहीं करवाए जाते कोई भी स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता ऑनलाइन कार्य नहीं करेगा। इसी संदर्भ मे उप सिविल सृजन प्रतिरक्षण डॉ शशि गर्ग को ज्ञापन भी दिया गया और उनके माध्य्म से विभाग तथा सरकार को कर्मचारियों को हो रही दुविधा से भी अवगत करवाया।
निजी मोबाइल से ऑनलाइन विभाग का कार्य करने में कर्मचारी असमर्थ है क्योंकि उनका रिचार्ज सरकारी कार्यों को करने मे ही खर्च हो जाता है और उनके निजी जो काम है वो रह जाते है। कर्मचारियों ने कहाँ की वह काम करने को मना नहीं करते अपितु वो तो चाहते है की हमारा देश डिजिटल बने परन्तु उसके लिए सरकार को भी कर्मचारी का साथ देना होगा। बिना संसाधनों के सम्पूर्ण कार्य नहीं किए जा सकते है। इसलिए ज्ञापन के माध्य्म से कर्मचारियों ने संसाधनों की मांग की है और ज़ब तक उचित संसाधन उपलब्ध न हो उन पर ऑनलाइन कार्य के लिए दबाव ना बनाया जाये।
उप सिविल सृजन प्रतिरक्षण ने आश्वासन दिया सितंबर माह में इस समस्या का समाधान हो जायेगा और उनके इस आश्वासन के कारण सितंबर माह मे ऑनलाइन कार्य कर्मचारियों द्वारा किया जायेगा तथा अगर समाधान न हुआ तो अक्टूबर माह से ऑनलाइन कार्य पूर्ण रूप से बंद कर दिया जायेगा, जिससे होने वाली समस्या की जिम्मेदारी सिर्फ विभाग और सरकार की होंगी। आज की मीटिंग मे बहुदेशशिय एसोसिएशन करनाल के प्रधान सुशील, राज्य वरिष्ठ उप प्रधान सुनील जांगड़ा, पूर्व राज्य प्रधान लाजवंती बेवाल, उप प्रधान मंजू, सचिव अनिल, केशीयर सुनीता, प्रेस सचिव मोहित, श्री हरपाल, गौरव डांगी, कुलदीप, दर्शना, संगीता, सुमन और सेंकड़ो अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
* Djokovic, 39, becomes oldest match winner in Paris Masters history * Serb rallies past…
(Corrects typo in CEO's name in paragraph 4) By Anuja Bharat Mistry Nov 3 (Reuters)…
By Elizabeth Howcroft and AJ Vicens PARIS/DETROIT, Nov 3 (Reuters) - Hackers used a bogus…
Nov 3 (Reuters) - Advicenne SA: * ADVICENNE: HEARING MARKING END OF OBSERVATION PERIOD UNDER…
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…