India News (इंडिया न्यूज), IGNOU : इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार इग्नू के क्षेत्रीय निदेशक डॉ धर्म पाल ने जानकारी देते हुए बताया की भारतीय एवं वैश्विक स्तर पर पत्रकारिता एवं जनसंचार के क्षेत्र में तेजी से बदलाव हो रहा है पत्रकारिता एवं जनसंचार एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। नई-नई तकनीकों के कारण पत्रकारिता के नये-नये प्लेटफॉर्म बन गए हैं इसलिए वर्तमान परिपेक्ष्य के अनुरूप पत्रकारिता एवं जनसंचार को समझने की आवश्यकता है।
वर्तमान समय में रोजगार मूलक शिक्षा के क्षेत्र में पत्रकारिता एवं जनसंचार का भी काफी महत्वपूर्ण स्थान है। पत्रकारिता, जनसंचार एवं डिजिटल मीडिया से डिग्री लेने के बाद सरकारी और निजी दोनों ही क्षेत्रों में अपना भविष्य बना सकते है और इतना ही नहीं अपना कोई मीडिया प्लेटफार्म भी शुरू किया जा सकता है। उन्होंने बताया इग्नू द्वारा जनसंचार, पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया पाठ्यक्रमों को सैधांतिक व रोजगारपरक दृष्टि से संतुलित बनाया गया है। विद्यार्थी पत्रकार के तौर पर, कंटेंट राइटर, फि़ल्मी उद्योग, जनसम्पर्क कर्मी, राजनितिक विशेषज्ञ, विसुअल एडिटर, विज्ञापन, इलेट्रॉनिक आदि क्षेत्रों में अपना भविष्य चुन सकते है।
इग्नू द्वारा वर्तमान में इग्नू द्वारा पत्रकारिता एवं जनसंचार में मास्टर ऑफ आट्र्स (एमएजेएमसी), पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया में एमए (एमएजेडीएम), पत्रकारिता और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एमए (एमएजेईएम), विकास पत्रकारिता में एमए (एमएडीजे),विकास संचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीडीसी), इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीईएमई),पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीजेएमसी),डिजिटल मीडिया में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पीजीडीआईडीएम) आदि पाठ्यक्रम संचालित किये जा रहे है इग्नू के सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों को छोडक़र डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा, यूजी डिग्री और पीजी डिग्री में दाखिला लेने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2025 है।
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…