Categories: Haryana

हिसार की महिला से पानीपत में दुष्कर्म का आरोप, आरोपी युवक ने दी धमकी – अगर बात नहीं की तो वीडियो वायरल कर दूंगा

India News (इंडिया न्यूज), Hisar’s Woman Raped In Panipat : पानीपत में हिसार की एक महिला ने पानीपत में एक युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला ने यह शिकायत हिसार थाने में दर्ज करवाई हैं जिससे हिसार थाना पुलिस ने पानीपत पुलिस को जीरो एफआईआर भेज दी है और पानीपत पुलिस ने शिकायत दर्ज जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि उसकी 13 साल पहले हिसार के एक युवक से शादी हुई थी। शादी से उसके दो बच्चे हैं। 

दो साल से अपने बच्चों के साथ अपने पति से अलग रह रही

वह पिछले दो साल से अपने बच्चों के साथ अपने पति से अलग रह रही है। दो साल पहले महिला की पानीपत के एक गांव के युवक से सोशल मीडिया के माध्यम से जान पहचान हो गई थी जिसके बाद दोनों आपस में फोन पर बातें करने लगे। दोनों में कुछ समय के बाद दोस्ती हो गई और युवक ने महिला को मिलने के लिए पानीपत बुलाया। वह 12 फरवरी 2024 को युवक से मिलने के लिए पानीपत आई। महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि युवक उससे होटल में ले गया और उसकी मर्जी के खिलाफ उससे दुष्कर्म करते हुए उसकी वीडियो बना ली।

धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को कुछ बताया तो जान से मार दूंगा

वहीं जाते समय युवक ने महिला को धमकी दी कि यदि इस बारे में किसी को कुछ बताया तो जान से मार दूंगा। उसके बाद भी युवक महिला के पास बार-बार फोन करता रहा और कहता था कि उसके पास वीडियो हैं। अगर बात नहीं की तो वीडियो वायरल कर दूंगा। उसके बाद उससे फिर से पानीपत बुलाया और शादी करने का लालच देकर दुष्कर्म किया। वहीं पर महिला ने उससे रुपये ऐंठने का आरोप लगाया है महिला ने बताया कि युवक ने जबरदस्ती उससे लाखों रुपये भी लिए। वह 2025 में महिला वापस हिसार लौट गई। उसके बाद भी युवक उससे ब्लैकमेल करता रहा। मामले में शिकायत के आधार पर पानीपत पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Recent Posts

Too much TV during middle age may cause brain shrinkage, study finds

Washington (dpa) - A new study published in Alzheimer's & Dementia suggests that people who…

3 hours ago

'Spider-Man: Brand New Day' debut sets all-time record at domestic box office

By Dawn Chmielewski LOS ANGELES, Aug 2 (Reuters) - "Spider-Man: Brand New Day" set an…

8 hours ago

'Spider-Man: Brand New Day' debut sets all-time record at domestic box office

By Dawn Chmielewski LOS ANGELES, Aug 2 (Reuters) - "Spider-Man: Brand New Day" set an…

9 hours ago

Exclusive-French broadcaster TF1 weighs sale of production arm Studio TF1, sources say

LONDON/MILAN, Aug 3 (Reuters) - French broadcaster TF1 is weighing a sale of its production and…

11 hours ago

Exclusive-French broadcaster TF1 weighs sale of production arm Studio TF1, sources say

LONDON/MILAN, Aug 3 (Reuters) - French broadcaster TF1 is weighing a sale of its production and…

14 hours ago

'Ted Lasso' returns to the pitch with a new challenge on Apple TV

By Lisa Richwine LOS ANGELES, Aug 3 (Reuters) - The Emmy-winning, feel-good soccer comedy "Ted…

15 hours ago