India News (इंडिया न्यूज), Major Accident In Panipat : नेशनल हाईवे पर सुबह करीब 4 बजे मनाना फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर करीब 7 टन कपड़े से लोड कैंटर करीबन 15-16 की ऊंचाई से जमीन पर गिरने से चालक की मौत हो गई जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। वही दिल्ली सर्विस लाइन पर रास्ता अवरूद्ध हो गया। वहीं करीब 11 घंटे तक रास्ता अवरुद्ध होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार पंजाब के अमृतसर निवासी ट्रांसपोर्ट कंपनी चालक राजा के मुताबिक अमृतसर निवासी चालक कुंदन सिंह 60 वर्षीय कैंटर में अमृतसर से 7 टन कपड़ा लोड करके दिल्ली जा रहा था। जैसे ही वह आज सुबह करीब 4 बजे समालखा में मनाना फ्लाईओवर पर पहुंचा तो इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ने पर कैंटर पैनल से टकराकर करीब 15- 16 फुट की ऊंचाई से जमीन पर गिर गया। हादसे में चालक कुंदन सिंह की मौत हो गई वहीं दिल्ली सर्विस लाइन पर कपड़े के कट्टे बिखर गए और रास्ता अवरुद्ध हो गया।
करीब 11 घंटे तक रास्ता अवरूद्ध होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। उधर सूचना पाकर मौके पर पहुंची हाईवे पुलिस ने हाइड्रा मशीन से क्षतिग्रस्त कैंटर को हटाकर जीटी रोड सामान्य करवाया। इस संबंध में जांच अधिकारी एवं सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि हादसा इतफाकिया है। मृतक के चाचा के लड़के रणजीत सिंह के बयान पर कार्रवाई करते हुए पानीपत सरकारी अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
FLAVIO BOLSONARO SEEN WITH 49.9% OF VOTE VS LULA'S 48.4% IN BRAZIL PRESIDENTIAL RUNOFF -…
* Antonelli can clinch title with victory if Russell is ninth or lower and Hamilton…
Oct 24 (Stats Perform) - Results from the NCAAF games on Saturday (home team in…
(Adds details) By Cynthia Kim and Joyce Lee SEOUL, Oct 25 (Reuters) - North Korean…
Arseny Gritsyuk scored for the fifth straight game to help the New Jersey Devils seal…
Oct 24 (Reuters) - US President Donald Trump is expected to announce on Saturday that…