India News (इंडिया न्यूज), Minor Giving Birth To A Dead Child : हाईवे पर सामान्य अस्पताल समालखा में 16 वर्षीय नाबालिग द्वारा मृत बच्चे को जन्म देने के मामले में जहां देर रात पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी वहीं पुलिस ने मृत बच्चे के सैंपल लिए है जिसका डीएनए टेस्ट कराएगी। वहीं नाबालिग के होश में आने का पुलिस इंतजार कर रही है जिसके बयान लिए जाएंगे।
उल्लेखनीय है कि सामान्य अस्पताल समालखा में 16 वर्षीय नाबालिग द्वारा एक बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया था। दरअसल नाबालिग युवती अपनी मां के साथ सुबह के समय पेट दर्द की दवा लेने अस्पताल पहुंची। डॉक्टर ने जांच की तो नाबालिगा के गर्भवती होने का पता चला। डॉक्टरों ने उसकी लेबर रूम में जांच की तो पेट में ही बच्चे की मौत हो गई। डॉक्टर ने नार्मल डिलीवरी कर बच्चा निकाला सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उधर मामले की सूचना मिलते ही नारी तू नारायणी उत्थान समिति से सविता आर्य पहुंची। नाबालिगा ने उन्हें बताया था की उसकी इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति से दोस्ती हुई थी।
नाबालिग के हाथ पर उसका नाम लिखा हुआ है। आरोपी नाबालिगा को पहले पानीपत के ताऊ देवीलाल पार्क लेकर गया और उसके बाद एक होटल में ले जाकर उसके साथ संबंध बनाए तभी वह गर्भवती हो गई थी। वही इस संबंध में जांच अधिकारी एवं सब इंस्पेक्टर सरिता ने बताया कि नाबालिग की मां की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ पास्को एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है। मृतक बच्चे के सैंपल लिए गए हैं जिसका डीएनए टेस्ट कराया जाएगा । फिलहाल नाबालिग होश में नहीं है जिसके होश में आने के बाद बयान लिए जाएंगे।
* Indexes: Dow down 0.49%, S&P 500 up 0.29%, Nasdaq up 0.62% * Apple slips…
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…