India News (इंडिया न्यूज), Kumari Selja : सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि बिहार की जनता को यह याद रखना होगा कि पिछली बार भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री ने कितने बड़े-बड़े वादे किए थे अगर इन लोगों ने बिहार में विकास कार्य किए होते तो आज वहां के लोगों को अपनी धरती छोड़कर पेट भरने के लिए दूसरे राज्यों में जाकर काम न करना पड़ता। वहां की जनता अब सब कुछ जान चुकी है और इस बार भाजपा के बहकावे में आने वाली नहीं है वहां पर महागठबंधन की सरकार बनेगी। भाजपा ने तो हरियाणा की जनता से किए गए वायदे पूरे नहीं किए है।
वे नरवाना क्षेत्र के गांव जाजनवाला में आयोजित एक समरोह में उपस्थित लोगों को संबोधित कर रही थी। वे बिहार में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की ओर से जारी वोट अधिकार यात्रा में शामिल होकर लौटी थी। जाजनवाला में आयोजित कार्यक्रम में कुमारी सैलजा ने प्रदीप नैन के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि प्रदीप का बलिदान कोई भूल नहीं सकता, उनका बलिदान बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। आज के समय को देखते हुए लग रहा है कि हम सभी को देश की रक्षा, एकता और अखंडता के लिए तैयार रहना होगा।
इससे पूर्व उनका विभिन्न संस्थाओं की ओर से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सरपंच जाजनवाला जनक नैन, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन हवा सिंह नैन, कुलदीप फौजी, सूरजभान, जयबीर नैन, जगबीर, नरेंद्र कुमार, बलिंद्र कुमार, राजकुमार, पूर्व सरपंच कुलदीप जांगडा, इंद्र सिंह प्रजापति, बलराज सिंह, डा. कुलदीप सिंह, दिलबाग सिंह नांगल, टेकराम नैैन, टेकराम मलिक, उषा, मीना, चौ. जगरूप सिंह सुरजेवाला, ईश्वर नैन दनौदा, भरत सिंह मलिक, विशाल सिंह, डा. शमशेर सिंह नैन, अमनदीप बेलरखा, अनिल सग्गू, संदीप लौट आदि मौजूद थे।
कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए कुमारी सैलजा ने कहा कि बिहार में जारी वोट अधिकार यात्रा से भाजपा और उसके सहयोगी दल डर गए है। जब भी चुनाव आता है तो भाजपा को बिहार याद आने लगता है, अगर भाजपा और उसके सहयोगी दलों की सरकार ने वहां पर विकास कार्य किए होते तो वहां के लोग पलायन को मजबूर न होते। रो
जगार तक उपलब्ध नहीं करवाया गया और रोजगार की तलाश में बिहार के लोगों को अपनी धरती छोड़कर दूसरे राज्यों की ओर रूख करना पडा। भाजपा को जनता से कोई लेना देना नहीं है चुनाव के समय ही भाजपा को जनता की याद आती है। कुमारी सैलजा ने कहा कि बिहार में महागठबंधन की वोट अधिकार यात्रा से भाजपा बुरी तरह से घबरा गई है। मोदी ने फिर से बिहार में आकर डेरा डालकर जनता को पुराने तरीके से गुमराह करना शुरू कर दिया है।
सांसद कुमारी सैलजा कहा कि 130वां संविधान संशोधन विधेयक लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। 30 दिन में किसी को दोषी मानकर उसे उसके पद से हटा दोगे यह कहा तक सही है। अदालतों को भी इस पर संज्ञान लेना चाहिए, यह हर कानून संवैधानिक व्यवस्था के खिलाफ है। एक सवाल के जवाब में कुमारी सैलजा ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चुनाव आयोग की कार्य प्रणाली पर तथ्यों के आधार पर ही प्रश्र उठाए है, जवाब तो अब चुनाव आयोग को ही देना चाहिए पर यहां तो अंंधेर गर्दी है उल्टो चोर कोतवाल को ही डांट रहा है।
कुमारी सैलजा ने साफ शब्दों में कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। एक सोची समझी साजिश के तहत चुनाव आयोग बिहार के मतदाताओं के मताधिकार से खिलवाड़ कर रहा है, एक साथ 65 लाख मतदाताओं को वोट देने के अधिकार से ही वंचित कर दिया। पर इस बार बिहार की जनता भाजपा को सबक सिखाकर ही रहेगी।
By Mariam Sunny and Christy Santhosh Nov 3 (Reuters) - Pfizer raised its full-year profit…
By Michael Holden LONDON, Nov 3 (Reuters) - A cyberattack on supermarket fridges across Europe…
Nov 3 (Reuters) - Former world number one Jon Rahm said on Tuesday that he…
(New throughout, updates prices and adds analyst comment) * Benchmark S&P 500, Nasdaq gains *…
VIDEO SHOWS: REAL MADRID PLAYERS AND STAFF HOLD A MINUTE'S SILENCE AT TRAINING IN MEMORY…
Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…