India News (इंडिया न्यूज), CM Nayab Saini : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने समाज सेवी व सीनियर अधिवक्ता स्व. रघुवीर सैनी के स्वर्गवास उपरांत निधि वन पहुंचकर शोक व्यक्त किया तथा परिवार को सांत्वना दी। आज रविवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पानीपत के सैक्टर 25 में स्थित निधिवन बैंकट हाल में पहुंचकर समाजसेवी व वरिष्ठ अधिवक्ता रघुवीर सिह सैनी को श्रद्धांजलि दी और परिवार के साथ दुख सांझा किया। बता दें कि रघुबीर सैनी का 9 अगस्त को स्वर्गवास हो गया था, मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. रघुबीर सिह जाने माने अधिवक्ता थे, उन्होंने पूरा जीवन गरीब व शोषित की सेवा की है।
उनका पूरा जीवन आरएसएस में रहकर राष्ट्र सेवा के लिए बीता। उनके जाने की क्षति परिवार के साथ साथ संगठन को भी हुई है। मुख्यमंत्री ने भगवान से प्रार्थना करते हुए कहा कि उनकी आत्मा को सदगति दे। इस मौके पर शिक्षा मंत्री महीपाल ढाडा, विधायक विज,मेयर कोमल सैनी, प्रांत प्रचार प्रमुख राजेश गोयल, जिलाध्यक्ष भाजपा दुष्यंत भट्ट, भाजपा प्रदेश महामंत्री डाक्टर अर्चना गुप्ता,सांसद प्रतिनिधि गजेंद्र सलुजा,एडवोकेट विवेक सैनी इत्यादि भी उपस्थित रहे।
विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं
वहीं इस मौके पर जब विपक्ष द्वारा विधानसभा सत्र को स्थगित करने और मनीषा हत्याकांड को लेकर हंगामा करने के बारे में पूछा गया, तो मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि मनीषा उनकी बेटी थी और इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। सरकार हर संभव काम कर रही है और हर बात का जवाब देने के लिए तैयार है।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मेडिकल रिपोर्ट में यह सामने आया है कि मनीषा ने दुकान से पेस्टीसाइड (कीटनाशक) लिया था। उन्होंने विपक्ष पर इस मुद्दे को उछालने की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है।उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है और वे ऐसे मुद्दे लेकर आते हैं जिनसे लोग भी निराश हो जाते हैं।
उन्होंने उदाहरण दिया कि पहले राहुल गांधी ईवीएम (EVM) में गड़बड़ी का मुद्दा लेकर आए थे, जो कि फ्लॉप हो गया। फिर वो डॉ. भीमराव अंबेडकर जी के संविधान की किताब लेकर घूमने लगे, वो मुद्दा भी पिट गया। अब वो कह रहे हैं कि वोट चोरी हो गई।नायब सिंह सैनी ने कहा कि वोट तो कांग्रेस के समय में चोरी होते थे, जब जीतने वाले व्यक्ति का नाम ही रिजल्ट में नहीं आता था। उन्होंने कहा कि आज तो मोदी जी ने पारदर्शिता लाई है और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग के माध्यम से कोई भी चेक कर सकता है।
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…