प्रवीण वालिया, करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Shri Sachkhand Sahib Harminder Sahib : देश और दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक स्थलों में शुमार श्री सचखंड साहिब हरमिंदर साहिब को लेकर मिली धमकी को लेकर सिख समाज में गहरी चिंता का माहौल है। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के धर्म प्रचार चेयरमैन जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल ने इसे देश की शांति के लिए गंभीर खतरा बताते हुए केंद्र और पंजाब सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जत्थेदार दादूवाल ने कहा कि बीते तीन दिनों में पांच बार ई-मेल के माध्यम से धमकियां भेजी गई हैं, जो यह दर्शाता है कि कुछ शरारती तत्व जानबूझकर पंजाब और देश का माहौल बिगाड़ने की साजिश रच रहे हैं। उन्होंने बताया कि श्री हरमिंदर साहिब ऐसा स्थान है जहां देश-विदेश से करोड़ों श्रद्धालु मत्था टेकने आते हैं और भाईचारे का संदेश पाते हैं। उन्होंने चेताया कि यह धमकियां केवल एक धार्मिक स्थल के खिलाफ नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता और भाईचारे के विरुद्ध हमला हैं।
ऐसे तत्वों को बेनकाब करना सरकार और सुरक्षा एजेंसियों की जिम्मेदारी है। दादूवाल ने पंजाब पुलिस, खुफिया एजेंसियों और केंद्र सरकार से आग्रह किया कि इस पूरे मामले को गंभीरता से लें और हरमिंदर साहिब की सुरक्षा को अभेद बनाया जाए। उन्होंने आम जनता से शांति और संयम बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि साजिश करने वालों को समाज कभी सफल नहीं होने देगा।
(New throughout, updates prices and adds analyst comment) * Benchmark S&P 500, Nasdaq gains *…
VIDEO SHOWS: REAL MADRID PLAYERS AND STAFF HOLD A MINUTE'S SILENCE AT TRAINING IN MEMORY…
Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…
By Dhara Ranasinghe and Amanda Cooper LONDON, Nov 3 (Reuters) - Financial markets are struggling…
By Paul Sandle LONDON, Nov 3 (Reuters) - Virgin Media O2 is set to cut…
Nov 3 (Reuters) - NOS SGPS SA: * Q3 EBITDA €225.6 MILLION * Q3 NET…