Akhil Poddar
Bharat Ki Shaan Award: उद्योग जगत में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए अखिल पोद्दार को ‘भारत की शान’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, श्रीमती अंजू पोद्दार और श्री उत्तम कुमार पोद्दार के पुत्र अखिल पोद्दार भारत के उद्योग जगत में प्रसिद्ध नाम है। ये जयपुर के प्रसिद्ध पोद्दार परिवार से हैं, जो राजस्थान में पीसीसी इलेक्ट्रिकल पोल के अग्रणी निर्माताओं और वितरकों में से एक हैं।
अखिल पोद्दार को पोद्दार ग्रुप ऑफ़ इंडस्ट्रीज के नाम से पीढ़ियों पुराना यह पारिवारिक व्यवसाय विरासत में मिला है, जिसे 1979 में लॉन्च किया गया था, और उन्होंने इस व्यवसाय को और भी आगे बढ़ाने का बीड़ा उठाया है। युवा पीढ़ी के बीच, अखिल पोद्दार अपनी असाधारण जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं, इन्होंने अपने दादा श्री द्वारका प्रसाद पोद्दार, जो पोद्दार ग्रुप ऑफ़ इंडस्ट्रीज के संस्थापक हैं, और अपने पिता श्री उत्तम कुमार पोद्दार से असाधारण व्यावसायिक कौशल प्राप्त किया है, जिनसे उन्हें समूह का नेतृत्व विरासत में मिला है। अखिल मात्र 19 वर्ष की आयु में जब व्यवसाय में शामिल हुए तो इसे आगे बढ़ाने में अहम भूमिका अदा की । इन्होंने अपनी शानदार जीवनशैली से आज के युवाओं को प्रेरित भी किया है।
इंडिया न्यूज़ की एंकर पिंकी धनखड़ के साथ साक्षात्कार में इन्होंने कहा कि उनकी उपलब्धियां कई सालों की मेहनत और डेडिकेशन का नतीजा है, जब ये काफी कम उम्र में व्यवसाय में आए तो हर दिन कुछ नया सीखते गए, कस्टमर बिहेवियर और मार्केट के बारे में जाना और तीन साल के अंदर ही काफी अच्छी स्थिति में पहुंच गए, शुरू के ‘लर्निंग एक्सपीरियंस’ काफी अहम साबित हुए।
अखिल पोद्दार कहते हैं कि आज के समय में पैसे से सबकुछ हो यह जरूरी नहीं है लेकिन सकारात्मक माइंडसेट और हेल्दी लाइफ स्टाइल के जरिए भी बहुत कुछ हासिल किया जा सकता है, इन्होंने बताया कि आजकल के युवा सोचते हैं कि उन्हें कुछ शुरू करने के लिए बहुत सारी पूंजी की जरूरत है लेकिन ऐसा नहीं है, हम छोटे कमरे से भी बिजनेस शुरू कर सकते हैं, हमें ध्यान रखना चाहिए कि हमें बिजनेस जुड़े ज्ञान होने चाहिए, हम धीरे-धीरे काम शुरू करें, योजना बनाएं और योजनाओं को अमल में लाएं, इससे हमें काफी लाभ मिल सकता है।
अखिल पोद्दार का कहना है कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस को लेकर जो अफवाह हैं वो काफी नकारात्मक हैं, लेकिन इसके जरिए हम आगे काफी कुछ पा सकते हैं, ये हमारे लिए सहयोगी की तरह काम कर सकता है, इसे अपनाना चाहिए और सकारात्मक मानसिकता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। अखिल पोद्दार मानते हैं कि जॉब प्रोफाइल में रह कर कुछ बड़ा करना मुश्किल है, अगर सपने बड़े हैं तो बड़े कदम उठाने ही पड़ते हैं, अगर धन का इश्यू है तो धीरे-धीरे नौकरी करते हुए पूंजी का इंतजाम कीजिए और फिर आगे बढ़िए। इस तरह लंबे समय के लिए बड़ा बिजनेस शुरू किया जा सकता है ।
अखिल पोद्दार यह भी मानते हैं कि आज के समय में आप किसी भी नौकरी पर निर्भर नहीं रह सकते, AI के जमाने में बहुत सारे लोगों की जॉब जा चुकी है, इसलिए हर किसी को एक विकल्प हमेशा तैयार रखना चाहिए। ‘लांग टर्म विजन’, ‘लांग टर्म फ्यूचर’ के साथ हमें बहुत सारे सोर्सेज ऑफ इंकम चाहिए, इसलिए और हमें काम और लगन पर फोकस रखना चाहिए। व्यक्तिगत और कारोबारी जिंदगी के बारे में अखिल पोद्दार का मानना है कि पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों ही लाइफ को संतुलित रखना बेहद जरूरी है, दोनों में से कोई असंतुलित होगा तो उसका असर भी दिखेगा, इसलिए योजना बनाइये और उस पर अमल कीजिए, इससे आप एक दिन अच्छी स्थिति में पहुंच जाएंगे।
फैशन की दुनिया में अखिल पोद्दार जाने-माने नाम हैं, इनका कहना है कि वो अपने कपड़े खुद चुनना पसंद करते हैं, वो बस एक ही बात का ख्याल रखते हैं कि गरिमा और लालित्य प्राथमिकता में रहे, फैशन शो शिमला के बारे में अपने अनुभव साझा करते हुए इन्होंने बताया कि वहां अनुभव काफी अच्छा रहा, उनके लिए वैसे ही आउटफिट तैयार किए गए, जैसा ये चाहते थे। फैशन के बारे में इनका कहना है कि इनके ट्रेंड्स को फॉलो करना बहुत अच्छी बात है लेकिन जरूरी है कि आप किसी को फॉलो करें उससे बेहतर है कि लोग आपको फॉलो करें।
जीवन के बारे में अखिल पोद्दार कहते हैं कि कैसी भी परिस्थिति हो, कैसी भी असफलता हो, इससे बाहर निकलना ही होता है और दोबारा कोशिश भी करनी पड़ती है, असफलता किसी को रोक नहीं सकती, अगर इन चीजों का ख्याल रखा जाए तो कोई भी व्यक्ति अच्छी लाइफ जी सकता है। अखिल पोद्दार के अनुसार जीवन में तनाव का होना भी स्वाभाविक है, लेकिन तनाव के समय खुद के लिए समय निकालना चाहिए, अपने दोस्तों और परिवार के साथ छोटी-छोटी बातें साझा करनी चाहिए इससे तनाव भी कम होता है और आगे बढ़ने के रास्ते भी मिलते हैं।
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…