ACL CEO Kuntal Sanghvi
Bharat Ki Shaan Award: भारत के दूरदर्शी और वैश्विक सोच वाले अग्रणी उद्योगपतियों में से एक और ACL यानी अंबिका कॉरपोरेशन लिमिटेड के सीईओ और निदेशक श्री कुंतल संघवी को उद्योग जगत में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए ‘भारत की शान पुरस्कार’ मिला है, कुंतल संघवी अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विजनरी एंटरप्रेन्योर, वैश्विक रणनीतिकार और थर्ड जेनरेशन लीडर माने जाते हैं, सन् 1955 में इनके दादा श्री भगवान दास संघवी ने इस कंपनी की शुरुआत की थी, बाद में पिता श्री महेश संघवी ने ACL को विस्तार दिया जबकि कुंतल संघवी ने आधुनिक रणनीतियों के माध्यम से परिवार की व्यावसायिक विरासत को अपनी मेहनत और लगन के बल पर ऊंचे मुकाम पर पहुंचा दिया और ACL को पूरे एशिया में अग्रणी कंपनी के रूप में स्थापित कर दिया।
अंबिका कॉर्पोरेशन लिमिटेड का लक्ष्य उच्चतम स्तर के नैतिक आचरण और पारदर्शिता वाला उच्च वैश्विक संगठन बनना है। अंबिका कॉर्पोरेशन लिमिटेड पेट्रोकेमिकल और पॉलीमर उद्योग में भारत की सबसे तेज़ी से बढ़ती और विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त कंपनियों में से एक है। ACL अब ऑटोमोटिव, घरेलू उपकरण, प्रकाश व्यवस्था, वैश्विक खिलौने, ऑप्टिकल लेंस, नकली आभूषण, वस्त्र और चिकित्सा क्षेत्र सहित 20 से अधिक उद्योगों को अपनी सेवाएं प्रदान करता है। कंपनी ने पूरे भारत में 20 से अधिक केंद्रों का वितरण नेटवर्क स्थापित किया है, जो अंतर्राष्ट्रीय सफलता के साथ-साथ घरेलू स्तर पर भी गहरी पैठ सुनिश्चित करता है। व्यावसायिक जगत में कुंतल संघवी को “मेगा रणनीतिकार” के रूप में जाना जाता है, इन्होंने ACL को एशिया में शीर्ष पॉलिमर आपूर्तिकर्ता के रूप में स्थापित किया है। वैश्विक व्यापार चुनौतियों जैसे टैरिफ को विकास के अवसरों में बदलने में ये माहिर माने जाते हैं। ACL आज दुनिया भर में अपना विस्तार कर रही है, कुंतल संघवी मानते हैं कि किसी भी काम के पीछे की सोच बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा होती है। कुंतल संघवी राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जर्मन इंडियन प्लास्टिक्स एंड पॉलीमर्स ई.वी., ऑल प्लास्टिक्स रिसाइक्लर्स एसोसिएशन जैसे कई व्यापारिक संगठनों-संस्थानों से जुड़े हैं और उन्हें अपना मार्गदर्शन भी देते रहे हैं।
कुंतल सिर्फ दुनिया के बड़े उद्योगपति नहीं है बल्कि पर्यावरण संरक्षण-मानवीय मुद्दों के प्रति कॉर्पोरेट ज़िम्मेदारियों का निर्वहन अपने जीवन का लक्ष्य-संकल्प और मिशन मानते हैं साथ ही ये चाहते हैं कि कारोबारियों को अपने कर्मचारी, शेयर होल्डर, सप्लायर्स को उचित और गुणवत्तापूर्ण पेमेंट भी करना चाहिए । इस तरह व्यापक अर्थ में ये पृथ्वी की सुरक्षा को अहम मानते हैं और चाहते हैं कि दुनिया का हर व्यक्ति अच्छा उत्पाद इस्तेमाल करे और उसके जीवन में इतनी आमदनी जरूर हो ताकि वह खुश रहे।
इंडिया न्यूज़ एंकर पिंकी धनखड़ के साथ साक्षात्कार में इन्होंने बताया कि विकसित या विकसनशील देशों के साथ विश्व स्तर पर ट्रेड फ्रेंडली वातावरण के लिए स्पष्टता और दृढ़ निश्चय से किसी गैप को भरना जरूरी है। इनके अनुसार मौजूदा समय भारतीय बिजनेस के लिए सुनहरा समय है, बिजनेस को लेकर भारत क्षमतावान ग्रोथ ट्रेड लीडर है, सुपर पॉवर है और यह सौभाग्य की बात है कि इस ग्रोथ को आज की पीढ़ी अपनी आंखों के सामने देख पा रही है।
कुंतल संघवी मानते हैं कि जब कभी भी दुनिया की बड़ी अर्थव्यवस्थाएं जैसे अमेरिका और चीन ट्रेड वॉर पर जाती हैं, तब उसका असर पूरे विश्व पर पड़ता है, भूमंडलीकरण के इस दौर में व्यापार के लिए एक देश दूसरे देश पर निर्भर रहता है, ट्रेड वॉर से चीजें काफी महंगी हो जाती हैं, बाजार में अनिश्चितता आने के कारण उपभोक्ता परेशान होने लगते हैं, इसे एक अपरिपक्व आर्थिक व्यवहार माना जा सकता है क्योंकि जब हम सुबह सो कर जगते हैं तो टैरिफ कभी 50 फीसदी बढ़ जाते हैं तो कभी 100 फीसदी बढ़ जाते हैं, कुल मिला कर इसे परिपक्व अर्थव्यवस्था या परिपक्व नेतृत्व नहीं कहा जा सकता है ।
ऐसे अनिश्चित समय में कुंतल संघवी भारतीय कंपनियों को लेकर अपनी राय भी रखते हैं वो कहते हैं कि भारत अभी ऐसे मुकाम पर है, जहां बहुत सारे देशों के साथ हमारे रिश्ते, व्यापार या राजनयिक संबंध काफी मजबूत हैं, इसलिए यह वैश्विक स्तर पर खुद को साबित करने के लिए भारतीय व्यापारियों या उद्योगपतियों के लिए काफी बेहतर समय है, इसलिए ऐसे समय में निर्यात वाली मानसिकता बहुत जरूरी है, कभी भी कोई चीज बिल्कूल शून्य प्रतिशत या सौ प्रतिशत नहीं होती इसलिए अगर 10 प्रतिशत भी निर्यात की मानसिकता है तो काफी लाभ पहुंच सकता है। अच्छी बात ये है कि जापान के साथ भारत का मुक्त व्यापार समझौता है, ब्रिटेन के साथ भी FTA पर दस्तखत हुए हैं और ऐसे अनिश्चित समय में अमेरिका के साथ कभी भी मुक्त व्यापार समझौता संभव है इसलिए यह भारतीय व्यापारियों के लिए काफी बेहतर समय है, पहले भारत की जनसंख्या के लिए अलग मानसिकता थी क्योंकि कमाने वाले परिवार में कम थे, अब ऐसा नहीं है ‘बायिंग पॉवर’ बढ़ने से मुश्किलें आसान हो गई हैं अब निर्यात और घरेलू बाजार का समन्वय कमाल का है, इसलिए भारतीय बिजनेस के लिए यह सुनहरा समय है।
वैश्विक पेट्रोकेमिकल ट्रेड और इसमें ACL के योगदान पर कुंतल संघवी कहते हैं कि वैश्विक स्तर पर पेट्रो केमिकल के क्षेत्र में भारत में उपभोक्ता का बड़ा बाजार तैयार हो रहा है। भारत में आज मोटरगाड़ी, रियल इस्टेट, इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे कि मोबाइल फोन आदि में बड़ा उपभोक्ता बाजार तैयार हो रहा है, मांग और सप्लाई दोनों बढ़ने से जब हम सुबह सो कर उठते हैं तो चीजें बदली नजर आती हैं, श्री कुंतल संघवी कहते हैं कि भारतीय व्यापार के लिए वैश्विक स्तर पर इससे अच्छा समय नहीं हो सकता। लेकिन, समय के साथ कुछ बदलाव भी जरूरी हैं, भारतीय बिजनेस नेतृत्व को इस ओर ध्यान देना चाहिए, सबसे बड़ी बात ये कि चाहे सप्लायर हों, वेंडर हो या कर्मचारी हों, उन्हें समय पर और उचित पेमेंट देना चाहिए, साथ ही ग्लोबल ट्रेड में अच्छा नाम बनाने के लिए प्रोडक्ट की समयसीमा का आदर भी करना चाहिए क्योंकि व्यापार में वचन की कीमत होती है जब आप विश्व स्तर पर काम करते हैं तो लोग आपकी कंपनी को नहीं बल्कि आप भारतीय हैं, इसको तवज्जो देते हैं । श्री कुंतल का कहना है कि कोई भी वस्तु का अगर आप उत्पादन करते हैं तो यह सोच नहीं होनी चाहिए कि मुझे नंबर वन होना है या मुझे प्रतिद्वंदी को हराना है बल्कि सोच यह होनी चाहिए कि दुनिया भर के लोग आपके उत्पाद को पसंद करें और वो उसका उपयोग कर संतुष्ट हों। पेट्रोकेमिकल जैसे सेक्टर में ब्रांड बनने के विषय में कुंतल कहते हैं कि विज्ञापन तो अलग मसला है लेकिन ब्रांड तब बनता है जब आप जो वादा अपने शेयर होल्डर, ग्राहक, सप्लायर को करते हैं और उसे समय पर गुणवत्ता के साथ पूरा करके दिखाते हैं।
Akhil Poddar: उद्यमी अखिल पोद्दार को मिला ‘भारत की शान’ पुरस्कार
Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…
By Dhara Ranasinghe and Amanda Cooper LONDON, Nov 3 (Reuters) - Financial markets are struggling…
By Paul Sandle LONDON, Nov 3 (Reuters) - Virgin Media O2 is set to cut…
Nov 3 (Reuters) - NOS SGPS SA: * Q3 EBITDA €225.6 MILLION * Q3 NET…
VIDEO SHOWS: FENERBAHCE INTERIM COACH, DIRK KUYT, SPEAKING DURING PRESS CONFERENCE AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE…
* Savings to address costs from McCormick deal, simplification efforts * New operating model groups…