प्रवीण वालिया, करनाल, Independence Day Celebrations In Karnal : आज यहां आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा ने स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं, पहलगाम घटना में शहीद हुए लेफ्टिनेंट विनय नरवाल के माता-पिता, अर्जुन अवार्डी, परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पाने वाली टीमों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया।
डॉ. मिड्ढा ने मंच पर स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरांगनाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। उन्होंने पहलगाम घटना में शहीद हुए विनय नरवाल के पिता राजेश नरवाल व माता आशा नरवाल के अलावा पद्मश्री अवार्डी सुल्तान सिंह और डॉ. एम.एल. मदान को भी सम्मानित किया।
परेड में प्रथम स्थान: पुलिस प्लाटून (महिला)
द्वितीय स्थान: एनसीसी आर्मी विंग (ब्वॉयज एंड गर्ल्स)
तृतीय स्थान: पुलिस प्लाटून (पुरुष)
द्वितीय: गुरुकुल नीलोखेड़ी
तृतीय: हरियाणवी नृत्य प्रस्तुत करने वाली सरकारी स्कूलों की टीम
मुख्य अतिथि ने निम्नलिखित व्यक्तियों को सम्मानित किया:
सोशल वर्कर: तिलक राज खुराना
स्वास्थ्य विभाग: उप सिविल सर्जन डॉ. सिम्मी कपूर
न्यायिक सेवा: सहायक जिला न्यायवादी लक्ष्य सैनी
आबकारी विभाग: इंस्पेक्टर रमन कपूर
शिक्षा जगत: सहायक प्रोफेसर डॉ. गुलाब सिंह, डॉ. बलराम शर्मा, पीजीटी डॉ. प्रवीण कुमार, ईश्वर सिंह, जेबीटी जसबीर सिंह, अध्यापक वीरेंद्र वर्मा, टीजीटी ललिता कुमारी
पुलिस विभाग: एएसआई गुलाब सिंह, सीटी अमन, सीटी जोनी, पीएसआई अंकित तंवर, उप अधीक्षक सतपाल, एएसआई शशि भूषण, सहायक सतबीर सिंह, उप अधीक्षक चरण सिंह, ड्रिल इंस्ट्रक्टर राकेश कुमार
अन्य सम्मानित: सेवानिवृत कर्नल व समाजसेवी पी.एस. बिंद्रा, इंटरनेशनल मास्टर एथलीट राजेश कुमार खन्ना, सफाई निरीक्षक संदीप कुमार, पूर्व सरपंच कर्म सिंह चौधरी, चालक करण, ग्राम सरपंच जुंडला
By Mariam Sunny and Christy Santhosh Nov 3 (Reuters) - Pfizer raised its full-year profit…
By Michael Holden LONDON, Nov 3 (Reuters) - A cyberattack on supermarket fridges across Europe…
Nov 3 (Reuters) - Former world number one Jon Rahm said on Tuesday that he…
(New throughout, updates prices and adds analyst comment) * Benchmark S&P 500, Nasdaq gains *…
VIDEO SHOWS: REAL MADRID PLAYERS AND STAFF HOLD A MINUTE'S SILENCE AT TRAINING IN MEMORY…
Nov 3 (Reuters) - Melia Hotels International SA : * Q3 EBITDA €198.3 MILLION *…