India News (इंडिया न्यूज), Harivnder Kalyan : हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने पानीपत के शिवाजी स्टेडियम में आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण कर परेड़ का निरीक्षण किया और विभिन्न क्षेत्रों मेंं उपलब्धि हासिल करने वालों को सम्मानित भी किया। आजादी की 79वीं वर्ष गाठ के अवसर पर जिलावासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज का यह दिन केवल कैलेंडर की तारीख नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का दिन है, जो हमें याद दिलाता है मां भारती के असंख्य वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर हमें आजादी दिलाई।
उन्होंने कहा कि आज पूरा भारत तिरंगामय है, हर गली, हर घर तिरंगे के रंग में रंगा है और हर कोने में देशभक्ति की गूंज है। तिरंगा हमारे इतिहास, संघर्ष और सपनों का जीवंत प्रतीक है। इस दिन हम उन ज्ञात-अज्ञात शहीदों को भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, जिन्होंने आजादी से पहले और बाद में, भारत की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। जब-जब दुश्मन ने भारत की अस्मिता पर चोट पहुंचाने का प्रयास किया है, तब-तब हमारे देश के जवानों ने दुश्मन को करारा जवाब देने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि हाल ही में पूरी दुनिया ने देखा कि किस प्रकार 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम में आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया और हमारी बहनों के सिंदूर को उजाड़ दिया। यह केवल नागरिकों पर एक आतंकी हमला नहीं था, बल्कि भारत की आत्मा पर किया गया एक दुस्साहसपूर्ण प्रहार था। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस घटना के तुरंत बाद स्पष्ट शब्दों में कहा था कि भारत आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति पर चलेगा और इस हमले के पीछे जो भी हैं, उन्हें उनकी कल्पना से भी अधिक कठोर सजा देगा।
उन्होंने कहा विगत 7 मई की रात को हमारे बहादुर सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम दिया। यह एक सटीक और साहसिक अभियान था, जिसमें हमारी सेना ने पाकिस्तान की सरजमीं पर जाकर आतंकवाद के 9 ठिकानों को ध्वस्त किया। यह कार्यवाही उन शक्तियों के लिए स्पष्ट संदेश थी जो आतंकवाद को प्रायोजित और पोषित करती हैं। भारत की ओर से उन्हें उनकी ही जमीन पर करारा जवाब दिया गया। इसके पश्चात एक और निर्णायक कार्रवाई की गई और ऑपरेशन महादेव चलाकर हमारे सुरक्षाबलों ने पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों को समाप्त करने का काम किया। यह केवल प्रतिशोध नहीं था, यह आतंकवाद के खिलाफ हमारा संदेश है कि भारत अब चुप नहीं बैठेगा और आतंक के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाएगा।
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शहीदों के परिवारों के सम्मान और भलाई को हमेशा पहली प्राथमिकता दी है। जो जवान देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए, उनके एक आश्रित को अनुकंपा के आधार पर सरकारी नौकरी दे रही है। अक्तूबर 2014 से जून 2025 तक, 410 शहीदों के आश्रितों को नौकरी दी गई है। हरियाणा सरकार ने हाल ही में अपने बजट भाषण में चरखी दादरी, हिसार और यमुनानगर में सेना की भर्ती की तैयारी के लिए सशस्त्र बल तैयारी संस्थान खोलने का निर्णय लिया है। साथ ही, रेवाड़ी में एक सैनिक संग्रहालय बनाने का भी सरकार का प्रस्ताव है।
हरियाणा की धरती केवल खेती-बाड़ी में ही नहीं, बल्कि वीरता में भी अग्रणी रही है। इतिहास के पन्ने गवाह हैं कि 10 मई 1857 को अम्बाला से स्वतंत्रता आंदोलन की जो चिंगारी उठी, उसने पूरे देश में आजादी की अलख जगा दी। उस चिंगारी ने गुलामी की नींव हिला दी और भारतवासियों के दिलों में आजादी का सपना हिलोरे लेने लगा। यह केवल संघर्ष की शुरुआत नहीं थी, बल्कि यह संदेश था कि अब अन्याय व गुलामी की जंजीरों को तोडऩे का समय आ गया है। उस पहली चिंगारी की स्मृतियों को संजोने के लिए हरियाणा सरकार अम्बाला छावनी में एक भव्य शहीदी स्मारक का निर्माण कर रही है।
पिछले 11 वर्षों से देशवासियों ने जो क्रांतिकारी बदलाव और अभूतपूर्व सफलताएं महसूस की हैं, वे प्रधानमंत्री के साहसिक और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। पीएम किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम आवास योजना, पीएम सूर्यघर योजना और पीएम गरीब कल्याण अन्न जैसी योजनाओं के माध्यम से करोड़ों भारतीयों को सशक्त बनाया गया है। इन पहलों से समाज के कमजोर वर्गों को बराबरी, सम्मान और आत्मनिर्भरता का अवसर मिला है।
उन्होंने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में लिए गए ऐतिहासिक फैसले देश के नव निर्माण में अहम योगदान दे रहे हैं। भगवान श्री राम लला के मंदिर का निर्माण कर करोड़ों भारतीयों की आस्था को मजबूत करना, तीन तलाक की कुप्रथा को खत्म कर मुस्लिम महिलाओं को न्याय और सम्मान दिलाना और अनुच्छेद 370 व 35 ए हटाकर जम्मू-कश्मीर को अखंड भारत का हिस्सा बनाना जैसे अहम निर्णय, देश को नई दिशा देने वाले कदम हैं। आज भारत केवल सांस्कृतिक और सैन्य शक्ति में ही नहीं, बल्कि आर्थिक शक्ति के रूप में भी दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। 11 वर्ष पहले भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 14वें स्थान पर थी, वो आज चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है।
प्रधानमंत्री के निरंतर प्रयासों से तीसरी अर्थव्यवस्था बनने की ओर हम तेजी से अग्रसर हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व और मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार हरियाणा को नई ऊंचाईयों पर ले जा रही है। प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में विकसित हरियाणा का रोडमैप लेकर चल रही है और 2047 में जब देश आजादी के 100 वर्ष पूरे करेगा तब विकसित भारत का जो नक्शा उभर कर आएगा उसमें विकसित हरियाणा की एक अलग पहचान होगी।
उन्होंने कहा कि सरकार ने पारदर्शिता और जवाबदेही के लिए पोर्टल के माध्यम से लोगों को न केवल योजनाओं का लाभ दिया है बल्कि राजकाज में जनता की भागीदारी को भी सुनिश्चित किया है। हमारी सरकार ने बजट जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेज तैयार करने से पहले आम नागरिक की राय ली और उन सुझावों को बजट में शामिल कर जनता के लिए कल्याणकारी बजट बनाया। प्रदेश सरकार ने अनेक ऐसी योजनाओं को अमलीजामा पहनाया है, जिससे गरीब व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार हुआ है। म्हारा गांव-जगमग गांव योजना के तहत गांवों को 24 घंटे बिजली, हर घर नल से स्वच्छ जल, हैप्पी कार्ड से गरीबों को मुफ्त यात्रा, श्रमिकों को वित्तीय सहायता, किसानों को बोनस और मुआवजा, यह सब हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हमारे प्रधानमंत्री जी ने विकसित भारत के 4 स्तंभ बताए हैं, जिनमें युवा, अन्नदाता, महिला और गरीब शामिल हैं।
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हमारी सरकार ने इन स्तंभों को मजबूत और सशक्त बनाने के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। सरकार ने बिना खर्ची-बिना पर्ची के पिछले एक साल में 30 हजार युवाओं को नौकरियां दी हैं। अब तक 1 लाख 80 हजार नौकरियां दी जा चुकी हैं। प्रदेश सरकार ने अनुबंध आधार पर नियुक्त कर्मचारियों को सेवा सुरक्षा प्रदान की है। युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए हमारी सरकार ने योग युक्त- नशा मुक्त अभियान चलाया, जिसमें लाखों युवाओं ने भाग लेकर नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। इसके साथ-साथ प्रदेश सरकार युवाओं को खेलों की तरफ लगातार बढ़ावा दे रही है।
गांवों में इंडोर जिम, खेल नर्सरियां, योग एवं व्यायामशाला इत्यादि के माध्यम से जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है, जहां किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदा जा रहा है। सरकार ने अंग्रेजों के समय से चले आ रहे आबियाने को भी समाप्त किया है। हमने शामलात भूमि पर 20 वर्षों से काबिज पट्टेदारों को उस भूमि का मालिकाना हक भी दिया है।
हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि हमने पिछले साढ़े 10 सालों में किसानों को फसल खराबे के मुआवजे के रूप में 15 हजार 465 करोड़ रुपये दिये हैं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत भी लगभग 7 हजार करोड़ रुपये किसानों के खातों में डाले गए हैं। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए पानीपत से देशव्यापी ‘बीमा सखी योजना’का शुभारंभ किया। इसी तर्ज पर हरियाणा सरकार ने भी ‘लाडो सखी’योजना शुरू की है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास को अपनाते हुए समाज के सभी वर्गों के लिए कल्याण पर ध्यान दिया है। सरकार ने अनुसूचित जातियों के आरक्षण को दो वर्गों में बांटकर अब तक वंचित रह गए लोगों को उनका अधिकार दिया है। पिछड़ा वर्ग की क्रीमिलेयर आय सीमा को 6 लाख से बढ़ाकर 8 लाख रुपये किया है। साथ ही, पिछड़ा वर्ग-बी को पंचायती राज संस्थाओं व शहरी स्थानीय निकायों में आरक्षण दिया है। उन्होंने कहा कि किसी गरीब को आने-जाने में धन की समस्या आड़े न आए, इसके लिए हमने ‘हैप्पी योजना शुरू की है।
विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि आयुष्मान भारत-चिरायु योजना में लगभग 22 लाख लोगों को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिल रही है। हमने किडनी के रोग से पीडि़त रोगियों के लिए सभी सरकारी अस्पतालों और मेडिकल कॉलेजों में मुफ्त डायलिसिस की सेवाएं शुरू की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश में निवेश को बढ़ाने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए बेहतर औद्योगिक नीति को लागू किया है। हमने प्रमाण पत्र, लाइसेंस और अनुमति देने में अड़चन पैदा करने वाले अनेक नियमों और प्रक्रियाओं को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में निवेशकों को 150 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन प्रदान की जा रही हैं और उन्हें सभी स्वीकृतियां 12 दिनों में देना सुनिश्चित किया गया है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए सरकार ने पीएम ई-बस सेवा परियोजना के तहत हरियाणा के 7 शहरों फरीदाबाद, गुरुग्राम, हिसार, रोहतक, पानीपत, करनाल और यमुनानगर के लिए 450 बसें स्वीकृत की हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने प्रदेश के हवाई नक्शे में भी सुनहरे पंख लगाए हैं। हिसार में तैयार हो चुका महाराजा अग्रसेन हवाई अड्डा न सिर्फ हरियाणा का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बना है, बल्कि यह हमारे औद्योगिक और आर्थिक विकास में नए युग की शुरुआत करेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां से पिछले दिनों श्री राम लला जन्म भूमि अयोध्या के लिए विधिवत रूप से हवाई सेवाओं की शुरुआत की।
समारोह में हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने गैलेंटरी अवार्डी को सम्मानित भी किया। समारोह में उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया ने विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण को जिला प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह प्रदान किया। इस मौके पर मेयर कोमल सैनी, उपायुक्त डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया, पुलिस अधीक्षक भूपेन्द्र सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त डॉक्टर पंकज, पूर्व सांसद संजय भाटिया, भाजपा नेता हरपाल ढांडा, विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण के बड़े भाई समर सिंह कल्याण, भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ïट, सांसद प्रतिनिधि गजेन्द्र सलुजा, निगम के अतिरिक्त आयुक्त विवेक चौधरी, एसडीएम मनदीप, नगराधीश टीनू पोसवाल, जिला परिषद सीईओ डॉ किरण, निगम संयुक्त आयुक्त मनी त्यागी, डीएसपी सतीश वत्स, डीडीपीओ राजेश शर्मा आदि उपस्थित रहे। हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष हरविन्द्र कल्याण ने इससे पूर्व लघु सचिवालय स्थित शहीद स्मारक पर वीरों को श्रद्धांजलि देने हेतु पुष्प अर्पित भी किए।
VIDEO SHOWS: SOUNDBITES FROM LIVERPOOL MANAGER ANDONI IRAOLA AHEAD OF CHAMPIONS LEAGUE MATCH WITH FENERBAHCE…
Nov 3 (OPTA) - Top Scorers in the UEFA Champions League on Tuesday 1 V.…
By Jaspreet Singh Nov 3 (Reuters) - Skydance, the media giant that merged Paramount-Skydance with…
By Karen Freifeld Nov 3 (Reuters) - US officials have held up approval for American chipmaking…
(Adds detail about ballot machine problems in paragraphs 13-14, voter comments in paragraphs 24-25, other…
The Arizona Cardinals are placing rookie running back Jeremiyah Love on injured reserve with a…