Categories: Haryana

कावड़ यात्रा की सुरक्षा के मद्देनज़र चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा, कावड़ियों के लिए भी सख्त हिदायतें जारी, जानें कावड़ यात्रा के दौरा क्या करें और क्या न करें

India News (इंडिया न्यूज), Kanwar Yatra 2025 : श्रावण मास के पावन अवसर पर प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु पवित्र कांवड़ यात्रा पर प्रस्थान करते हैं। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी यह कांवड़ मेला 11 से 23 जुलाई तक चलेगा। इस दौरान हरिद्वार व नीलकंठ से पैदल/डाक कांवड़ लेकर चले कांवड़िए हरियाणा के विभिन्न जिलों के अतिरिक्त राजस्थान के लाखों कांवड़िए सनौली खुर्द के रास्ते अपने गंतव्य स्थानों पर पहुंचते है।

भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 172 (1) के अंतर्गत महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी

कांवड़ यात्रा के सफल आयोजन व कावड़ियों की सुरक्षा को मध्य नजर रखते हुए इस धार्मिक यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु जिला पुलिस अधिक्षक भूपेन्द्र सिहं के आदेशानुसार पुलिस सख्ती से निगरानी व कार्रवाई कर रही है। सनौली खुर्द थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखना जिला पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 172 (1) के अंतर्गत निम्नलिखित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

कांवड़ यात्रा के दौरान क्या करें

  • पैदल कांवड़ यात्री यात्रा के लिए कांवड़ पटरी का ही प्रयोग करें।
  • कांवड़ यात्री अपना पहचान पत्र (डी.एल., आधार कार्ड) अवश्य साथ रखें।
  • यात्री अपना वाहन निर्धारित पार्किंग में ही खड़ा करें अन्य वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
  • जेबकतरों/उठाइगिरों एवं जहरखुरानी गिरोह से सावधान रहे।
  • वाहन में बैठे कांवड़ यात्रियों की सूची एवं यात्रा का विवरण अपने वाहन में अवश्य लगाए।
  • निर्धारित घाटों पर ही स्नान करें गहरे पानी में स्नान करने पर दुर्घटना की संभावना बनी रहती है
  • अजनबी व्यक्तियों से किसी भी प्रकार की खाद्य सामग्री न लेकर खाए।
  • कांवड़ यात्रा के दौरान अपनी कांवड़ को बीच सडक़ पर न रखकर निर्धारित स्थान पर ही रखें।
  • कांवड़ यात्रा के दौरान रात्रि विश्राम सडक़ पर न कर केवल शिविरों में ही करें।
  • पुलिस प्रशासन आपकी सहायता के लिए है पुलिस प्रशासन द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।

कांवड़ यात्रा के दौरान क्या न करें

  • कांवड़ यात्रा के दौरान अपने साथ (हॉकी, बेसबॉल), तलवार, नुकीले भाले, लाठी, डंडे आदि) लेकर न आए नशीले/मादक पदार्थों (शराब, चरस, गांजा, सुल्फा, स्मैक, भाग आदि) का सेवन न करें।
  • कांवड़ यात्रा में जुगाड़ वाहनों का प्रयोग न करें।
  • पैदल कांवड़ की ऊंचाई 7 फीट एवं झांकी की उंचाई 12 फीट से अधिक न रखें।
  • कांवड़ यात्री वाहनों की छतों पर यात्रा न करें।
  • पुलों से छलांग लगा कर स्नान न करें नहीं तो जान माल का नुकसान हो सकता है।
  • किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही झूठी अफवाह फैलांए।
  • संदिग्ध लावारिस वस्तुओं न छुए उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे।
  • हरिद्वार में धार्मिक स्थलों की मर्यादा को बनाए रखें और प्लास्टिक से बने उत्पादों का प्रयोग न करें।
  • कांवड़ यात्रा के दौरान अपनी मोटरसाइकिल का साइलेंसर उतारकर न चलाए।
  • डी.जे. म्यूजिक सिस्टम को वाहन की बॉडी के बाहर न लगाए।
  • कांवड़ में डी.जे. लाऊड स्पीकर आदि का प्रयोग माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पारित आदेश अनुसार ही करें
  • कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के ज्वलनशील पदार्थों को साथ न रखें।

पुलिस की अपील

सनौली खुर्द थाना प्रभारी संदीप कुमार ने सभी श्रद्धालुओं, आयोजकों और आमजन से विनम्र किंतु सख्त अपील करती है कि वे सभी दिशा-निर्देशों का पूरी ईमानदारी, गंभीरता और अनुशासन के साथ पालन करें, ताकि कांवड़ यात्रा एक सुरक्षित, श्रद्धामयी एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन के रूप में सम्पन्न हो सके।

Recent Posts

US STOCKS-S&P 500, Nasdaq edge higher ahead of midterm results; Apple falls

* Indexes: Dow down 0.49%, S&P 500 up 0.29%, Nasdaq up 0.62% * Apple slips…

9 seconds ago

Trading in single-stock 'perps' can begin, US regulator says

By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…

3 minutes ago

Musk’s pay under a SpaceX-Tesla merger: voting control, but no $1 trillion payday​

By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…

4 minutes ago

GRAPHIC-Gulf oil flows dip in October from post-Iran war high, data shows

* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…

5 minutes ago

German climber to make rare winter attempt to scale Everest via West Ridge route

VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…

11 minutes ago

BRIEF-Equita Group Board Approves Issue Of €10 Million Additional Tier 1 Notes

Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…

11 minutes ago