Categories: Haryana

‘जो मां का न हुआ, वो किसी का नहीं’…कलयुगी बेटे ने 20 रुपए की खातिर कर दिया अपनी ‘माँ का कत्ल’, 5 साल से मायके में रह रही पत्नी, 4 माह पहले हो चुकी पिता की मौत

India News (इंडिया न्यूज), Son Killed His Mother : हरियाणा के नूंह जिले में एक नशेड़ी बेटे ने 20 रुपए के लिए अपनी मां की गर्दन काट कर हत्या की वारदात को अंजाम दे डाला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह भिजवाया, जहाँ से पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस ने आरोपी के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी नशा करने का आदी

जानकारी अनुसार नूंह के जयसिंहपुरा निवासी रिजाउल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई जमशेद ने 19 जुलाई की रात को मां से नशे के लिए 20 रुपए मांगे थे, तो मां ने उसे सुबह रुपए देने की बात कही, जिसके बाद उसे गुस्सा आ गया और कुल्हाड़ी से मेरी मां के गले पर वार कर दिया, जिससे मेरी मां रजिया की मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देते ही आरोपी जमशेद मौके से फरार हो गया। रिजाउल ने बताया कि नशा करने का आदी है, जिस वजह से उसके और उसकी पत्नी के बीच अकसर विवाद रहता था तो आज से करीब पांच साल पहले अपने मायके चली गई, हालांकि अभी दोनों के बीच तलाक नहीं हुआ है, लेकिन आरोपी की पत्नी अपने मायके में ही रहती है। रिजाउल ने बताया कि 4 माह पहले उसके पिता की मौत हो चुकी है।

नशे में ही पत्नी को घर से निकाला था और आज नशे में अब मां की हत्या कर दी

मां के साथ वे जयसिंहपुरा में नहर किनारे पुलिया के पास झोपड़ी में रहते थे। वे मूल रूप से असम के चिरांग जिले के रहने वाले हैं। उनके पिता करीब 30 साल पहले हरियाणा में आए थे। उनका परिवार कबाड़ का काम करता है। अपनी मां की हत्या से दुखी रिजाउल ने कहा कि जो मां का न हुआ, वो किसी का नहीं हो सकता। नशे में ही पत्नी को घर से निकाला था और आज नशे में अब मां की हत्या कर दी। पुलिस आरोपी जमशेद की गिरफ्तारी के लिए हर संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है। 

Recent Posts

Flights at Luxembourg airport on hold due to unmanned aircraft activity, Flightradar24 says

Sept 18 (Reuters) - Flight operations at Luxembourg Airport were suspended on Friday due to…

4 minutes ago

Mbappe leaves Nike, signs with On as Swiss sportswear maker forays into soccer

By Angela Christy M and Danielle Kaye Sept 18 (Reuters) - French soccer star Kylian…

8 minutes ago

Exclusive-OpenAI's Sam Altman to brief UN Security Council next week

By Michelle Nichols and John Irish UNITED NATIONS, Sept 18 (Reuters) - OpenAI Chief Executive…

10 minutes ago

Mural of rapper Macklemore painted in Gaza after Sheeran tour furore

(Corrects quote in paragraph 13 to 'keep funding' from 'keep fighting') By Dawoud Abu Alkas…

12 minutes ago

BRIEF-Fitch Affirms Andorra Ratings At 'A-‌'‌, Outlook Stable

Sept 18 (Reuters) - Fitch: * FITCH AFFIRMS ANDORRA AT 'A-‌'‌; OUTLOOK STABLE (The article…

15 minutes ago

US Treasury's Bessent plans to discuss AI and rare earths with China's He, source says

By Courtney Rozen WASHINGTON, Sept 18 (Reuters) - US Treasury Secretary Scott Bessent plans to discuss…

20 minutes ago