प्रवीण वालिया- करनाल, India News (इंडिया न्यूज), Karnal MLA Jagmohan Anand : करनाल से भाजपा विधायक जगमोहन आनंद अपने पहले ही कार्यकाल के एक वर्ष में प्रदेश के सबसे लोकप्रिय विधायकों में शुमार हो गए हैं। टीआरपी के क्षेत्र में उन्होंने प्रदेश भर के विधायकों में सबसे अधिक बढ़त हासिल की है।
विधायक जगमोहन आनंद ने करनाल के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में लोगों के बीच लगातार उपलब्ध रहकर भरोसा जीता है। उनका “चाय पर मुलाकात” कार्यक्रम जनता के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ है। उन्होंने लोगों की शिकायतें सीधे सुनकर उनका समाधान करवाया और मतदाताओं के सुझावों को विकास में शामिल कर जनभागीदारी का एक नया तंत्र खड़ा किया।
पार्टी द्वारा टिकट मिलने के समय उनका अंदर और बाहर दोनों स्तर पर विरोध हुआ था, यहां तक कि उनके सहयोगी भी विरोधियों की सूची में शामिल थे। लेकिन उनकी विनम्रता और कार्यशैली के आगे सभी विरोधी शांत हो गए और उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती चली गई।
विधायक ने नगर निगम में पार्षदों और ठेकेदारों के बीच के गठजोड़ को तोड़ते हुए कई अनावश्यक टेंडर रद्द करवाए और सरकारी तंत्र में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाई। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ उनकी जोड़ी करनाल में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है।
संघ के स्वयंसेवक से लेकर व्यापार मंडल, भाजपा प्रवक्ता, जिला अध्यक्ष और मीडिया कोऑर्डिनेटर होते हुए विधायक बनने तक जगमोहन आनंद का जनता से संवाद लगातार बना रहा। पिछले दस वर्षों में उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल के संकटमोचक और सच्चे प्रतिनिधि के रूप में काम किया, जिस पर मनोहर लाल ने आंख मूंदकर भरोसा किया। यही विश्वास उनकी जीत का आधार बना।
Ahmedabad (Gujarat) [India], May 2: Ahmedabad (Gujarat) [India], May 4: Munoth Hedge Fund (MHF), a…
Surat (Gujarat) [India], May 2: Renowned environmentalist Viral Desai’s ‘Shahid Smriti Van’ has received national…
New Delhi [India], May 2: India’s PR and digital branding industry, Multiphase Digital has created an ‘unprecedented’ win…
Ahmedabad (Gujarat) [India], May 2: Dr. Dhaval Naik, a cardiac surgeon associated with Marengo CIMS…
Mumbai (Maharashtra) [India], May 2: Navayuga Engineering Company Limited (NECL) proudly garners its second Guinness…
Mumbai (Maharashtra) [India], May 2: The 13th edition of VINYL INDIA 2026 — the World’s…