करनाल, प्रवीण वालिया, India News (इंडिया न्यूज), HSGPC Chief Jathedar Jagdish Singh Jhinda : हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एच.एस.जी.पी.सी.) के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झिंडा ने कहा कि पंजाब सरकार और शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अब तक बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कोई ठोस सिस्टम तैयार नहीं किया है। उन्होंने बताया कि बाहर से मदद के लिए लोग तैयार हैं, लेकिन यह स्पष्ट करने वाला कोई नहीं है कि सहायता कहां और कैसे पहुंचाई जाए।
इसी संबंध में उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सचिव को पत्र लिखकर आग्रह किया कि उन्हें पंजाब का कोई एक जिला सौंप दिया जाए। उस जिले की संपूर्ण जिम्मेदारी वह और उनकी टीम उठाएंगे। झिंडा ने कहा कि उन्होंने दस नावें राहत कार्यों के लिए तैयार करवाई हैं और वह एक साल तक उस जिले की देखभाल करने को तैयार हैं।
उन्होंने अपना जन्मदिन समारोह भी रद्द कर दिया है और उसमें होने वाले खर्च को बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए समर्पित किया है। इस मौके पर उन्होंने एच.एस.जी.पी.सी. सदस्य गुरनाम लाड़ी के परिवार के साथ पंजाब पुलिस की बदसलूकी की निंदा की और कहा कि पंजाब सरकार को अपने विधायकों पर नियंत्रण रखना चाहिए। इस अवसर पर इकबाल सिंह सहित अन्य सदस्य भी मौजूद थे।
* Indexes: Dow down 0.49%, S&P 500 up 0.29%, Nasdaq up 0.62% * Apple slips…
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…