India News (इंडिया न्यूज), Teenage Boy Dies Due To Snake Bite : यमुना की तलहटी में बसे गांव राकसेडा पंचायत के अधीन डेरा घोड़ी वाला में बीती रात को एक मकान में सांप घुस आया। अंदर घुसे सांप ने चारपाई पर सो रहे करीब 16 वर्षीय किशोर को डस लिया जिसकी मौत हो गई। वही सांप को मार दिया गया। इंटरनेट पर ग्रामीणों ने सांप की प्रजाति का पता किया तो कॉमन क्रेट (Common Krait) जहरीला सांप था।
मृतक परिवार का इकलौता पुत्र था सूचना मिलते ही मृतक के यहां घोडी वाला के अलावा गांव राकसेडा व उसके नजदीक गांव सिभलगढ के ग्रामीण भारी संख्या में मौके पर पहुंचे जिनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा रही। बच्चे की मौत पर मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था वहीं ग्रामीणों ने भी गहरा दुख प्रकट किया।
उधर करीब 20-25 दिन पहले गांव सिभलगढ में सांप के डसने से 6 साल की बच्ची की मौत होने का मामला भी सामने आया है सरपंच ने इसकी पुष्टि की है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत राकसेडा के अधीन सिंभलगढ रोड पर बसे डेरा घोड़ी वाला निवासी मनजीत के मुताबिक उनकी एक बेटी व बेटा है। उसने बताया कि करीब 16 वर्षीय बेटा गुरमीत उर्फ बिल्लू गांव के सरकारी स्कूल में आठवीं कक्षा पढ़ाई करता था। करीब तीन-चार दिन पहले पत्नी बेटी को लेकर मायके गई हई थी। उसने बताया कि रात्रि करीब 8:30 बजे के आसपास वह पंजाब जाने के लिए रवाना हो गया। पीछे से घर में बेटा अकेला था।
देर रात को वह घर के कमरे में चारपाई पर सो रहा था कि इसी दौरान घर के अन्दर सांप घुस आया। अंदर घुसे सांप ने कमर के पीछे बच्चे को डस लिया, जिससे बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर बाहर आकर बगल में अपने चाचा को आवाज़ लगे तो इसी दौरान बच्चे की मौत हो गई। जिसकी सूचना मिलती ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
गांव के सरपंच रामधन सैनी ने बताया कि घर के अंदर चारपाई पर सो रहे बच्चे को सांप ने डस लिया। तबीयत बिगड़ने पर बच्चे ने चाचा को आवाज़ लगाई सूचना मिलते ही चाचा मौके पर पहुंचा और बच्चे ने घटना के बारे में अवगत कराया तो इसके बाद बच्चे की मौत हो गई वहीं सांप को मार दिया गया। मृतक किशोर की मौत पर उन्हें काफी दुख प्रकट किया। सरपंच ने बताया कि उनकी प्रशासन से मांग है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाई जाए।
उधर सूचना मिलते ही बुधवार को मृतक के यहां भारी संख्या में दो गांव के ग्रामीण मौके पर पहुंचे वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। उधर ग्रामीणों ने भी इस घटना को लेकर गहरा शोक व्यक्त किया। कुछ ग्रामीणों ने बताया कि इंटरनेट पर सर्च करने पर जहरीला सांप कॉमन क्रेट प्रजाति का था। वहीं नजदीक के गांव सिभलगढ के सरपंच सतीश कुमार ने बताया कि 20-25 दिन पहले गांव में 6 साल की बच्ची को सांप के डसने से मौत हो गई थी।
By Michael Church Nov 3 (Reuters) - Vissel Kobe needed a late header from captain…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
Nov 3 (Reuters) - Dutch chipmaker Nexperia has launched legal proceedings at a Dutch court…
Nov 3 (Reuters) - Gentex Corporation: * THE GENTEX SEMA BOOTH TO FEATURE CUSTOM CAR…
INTESA CEO: IF ANY BRANCHES TO BE SOLD ON TOP OF THOSE IN UNIPOL DEAL…