India News (इंडिया न्यूज), Health Minister Aarti Rao Becomes A Mother Through Surrogacy : हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव सेरोगेसी से मां बन गई हैं। बताया जा रहा है कि उनका बेटा जिसका नाम जयवीर सिंह रखा गया अब 3 माह का हो गया है। सूत्रों के मुताबिक बच्चे का पालन-पोषण मंत्री आवास पर ही चला रहा है। हालांकि राव परिवार की ओर से इस मामले को लेकर फिलहाल को जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
बता दें कि केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी आरती राव और छोटी बेटी भारती राव। भारती राव के पास दो बेटे हैं। राव इंद्रजीत की बड़ी बेटी आरती राव ही पिता की सियासी विरासत को संभाल रही हैं। आरती ने अक्टूबर 2024 में अटेली हलके से चुनाव लड़ा और जीता। गौरतलब है कि नामांकन पत्र में आरती ने पिता का नाम भरते हुए खुद को “डॉटर ऑफ” बताया था। उल्लेखनीय है कि राव इंद्रजीत सिंह के पिता राव बीरेंद्र सिंह हरियाणा के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अब यह कयास लगाए जा रहे हैं कि जयवीर सिंह भविष्य में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।
जानकारी अनुसार मातृ आरती राव ने सिंगल मदर बनने के लिए पहले कोर्ट से अनुमति ली और अनुमति मिलने के बाद तय प्रक्रिया को पूरा किया गया और तीन माह पहले बेटे के रूप में उनके घर खुशियां आईं। राव जयवीर सिंह अब राव तुलाराम की पांचवीं पीढ़ी माने जाएंगे। उल्लेखनीय है कि 3 जुलाई 1979 को जन्मी आरती राव दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट हैं और वह राष्ट्रीय स्तर की शूटर भी रह चुकी है। इतना ही नहीं 15 बार राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीत चुकी हैं। अब पहली बार चुनाव जीतते ही आरती राव नायब सैनी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनीं और माँ भी बन गईं।
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
By Vincent Daheron PARIS, Nov 3 (Reuters) - The French Professional Football League (LFP) launched…
By Anna Hirtenstein, Timour Azhari and Jarrett Renshaw LONDON, Nov 3 (Reuters) - A consortium…
By Louise Rasmussen, Helen Reid and Marcus Mathiesen COPENHAGEN/LONDON, Nov 3 (Reuters) - European supermarkets…
OTTAWA, Nov 3 (Reuters) - The Canadian government's current fiscal policy is not making it…
MARATHON PETROLEUM EXPECTS ELEVATED REFINING MARGINS THROUGH AT LEAST MID-2027 - CONF CALL (The article…