India News (इंडिया न्यूज), Female Drug Smuggler Arrested : समालखा थाना पुलिस टीम ने भरत कॉलोनी में एक महिला नशा तस्कर को 64 ग्राम गांजा सहित काबू किया है। आरोपी महिला नशा तस्कर की पहचान भरत कॉलोनी निवासी कविता के रूप में हुई है। थाना समालखा प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि थाना समालखा की एक टीम एएसआई ललित के नेत्रत्व में जिसमे महिला मुख्य सिपाही मैनावती, सिपाही प्रिती व पीसीआर चालक एसपीओ सतीश वीरवार को गश्त के दौरान नरायणा रोड पर रेलवे फाटक के पास थे। तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि भरत कॉलोनी में एक महिला घर के पास गली में मादक पदार्थ बेचने का अवैध काम करती है।
सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम तुरंत कॉलोनी में पहुंची। टीम को वहा गली में घर के गेट के पास एक महिला प्लास्टिक पोलोथिन लिए खड़ी दिखाई दी। महिला पुलिस टीम को देखकर एकदम से चलने लगी। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए महिला पुलिसकर्मियों के सहयोग से महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपनी पहचान कविता निवासी भरत कॉलोनी के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मेजिस्ट्रेट ध्रुव गोस्वामी की मौजूदगी में महिला की पोलोथिन की तलाशी ली तो गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजा का वजन करने पर 64 ग्राम मिला।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए कुछ दिन पहले दिल्ली करनाल बाईपास पर मिले एक युवक से 200 गांजा कम कीमत पर खरीदकर लाई थी। जिसमें से उसने कुछ गांजा राह चलते अज्ञात नशा करने वालों को बेच दिया। बचे 64 ग्राम गांजा को लेकर वीरवार को बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में थी। आरोपी महिला के खिलाफ थाना समालखा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसकी बेल हो गई।
* Indexes: Dow down 0.49%, S&P 500 up 0.29%, Nasdaq up 0.62% * Apple slips…
By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…
By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…
* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…
VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…
Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…