Categories: Haryana

हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने 9 सरकारी कॉलेजों पर दिखाई सख्ती, इन कॉलेजों को मिला नोटिस, ये है बड़ी वजह

India News (इंडिया न्यूज), Haryana Higher Education Department : हरियाणा उच्चतर शिक्षा विभाग ने प्रदेश के 9 सरकारी कॉलेजों पर सख्ती दिखाते हुए नोटिस जारी किये हैं। नोटिस जारी करने की वजह यह है कि इन कॉलेजों ने अभी तक अपनी वेबसाइट का डोमेन तक नहीं खरीदा है। यहां विभाग ने स्पष्ट किया कि सभी कॉलेज अपनी वेबसाइट को अपडेटेड रखें, ताकि छात्रों को पढ़ाई से जुड़ी आवश्यक जानकारियों के लिए किसी प्रकार की परेशानी न हो। विभाग का कहना है कि शिक्षा विभाग पहले ही सभी कॉलेजों के लिए वेबसाइट बनवा चुका है।

8 सितंबर तक हर संस्थान अपनी वेबसाइट को पूरी तरह अपडेट करे

नोटिस पाने वाले कॉलेजों में भिवानी के 3 ईश्वरवाल, कुड़ल और खरक के राजकीय कॉलेज, सोनीपत के जाखौली और गन्नौर, पलवल का मैंडोली, कैथल का सेरधा, चरखी दादरी का कादमा और यमुनानगर का प्रतापनगर राजकीय कॉलेज भी सूची में हैं। विभाग ने निर्देश दिए गए हैं कि 8 सितंबर तक हर संस्थान अपनी वेबसाइट को पूरी तरह अपडेट करे, लेकिन इन 9 कॉलेजों ने तो अभी तक डोमेन खरीदने की प्रक्रिया भी पूरी नहीं की। ऐसे कॉलेजों को 7 दिन का समय दिया गया है। इस अवधि में उन्हें ERNET से डोमेन खरीदकर विभाग को सूचित करना होगा। विभाग ने चेतावनी दी है कि समय सीमा पूरी न करने पर जिम्मेदारी संबंधित कॉलेज की होगी और कार्रवाई भी उसी के खिलाफ होगी।  

Recent Posts

Yuvarambh 2026: Building Real Pathways for Youth Entrepreneurship

Platform brings youth, industry and incubators together to explore entrepreneurship as an emerging livelihood pathway…

10 hours ago

CDSL–KPMG in India Report Calls for Data-Led Transformation of India’s Securities Market, Proposes ‘3C’ Framework

Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: Central Depository Services (India) Limited (“CDSL”), Asia’s first listed depository,…

10 hours ago

Ryan Pinto on Building Good Human Beings: Why Value-Based Education Matters in Today’s World

Mumbai (Maharashtra) [India], March 19: In today’s fast-changing world, education is often measured by marks,…

11 hours ago