Categories: Haryana

बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर अनिल बोले – बिहार में ‘भाजपा का झंडा लहराएगा’, वहाँ की जनता कांग्रेस-आरजेडी को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठी

India News (इंडिया न्यूज), Anil Vij On Bihar Assembly Election :  हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि बिहार के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का झण्डा लहराएगा क्योंकि भाजपा सकारात्मक राजनीति करती है। श्री विज ने कहा कि तीन-चार राज्यों को छोड़कर देशभर के सभी राज्यों में भाजपा का झण्डा लहरा चुका है। विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे।

‘बिहार में क्या करना है क्या नहीं करना, यह आरजेडी से पूछ कर नहीं करना

ऊर्जा मंत्री ने आरजेडी नेता लालू यादव को समझाते हुए कहा कि  ‘‘बिहार में क्या करना है क्या नहीं करना, यह आरजेडी से पूछ कर नहीं करना है। क्योंकि जो तुम्हें (लालू यादव) आता है कि चारा कैसे खाना है, नौकरियां देने के लिए जमीन कैसे अधियानी है, आईसीआरटीसी का घोटाला कैसे करना है और आरजेडी/लालू यादव से ये सब हमने नहीं सिखना है और न ही लोगों को सिखने देना है’’।

बिहार के लोग कांग्रेस-आरजेडी को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं –  विज

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की मां को कांग्रेस-आरजेडी ने अपने मंचों से गालियां दिलवाने को जो काम किया गया है उसके लिए बिहार के लोग कांग्रेस-आरजेडी को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं। 

मुख्यमंत्री की कुर्सी जाने के बाद से केजरीवाल जी दिन को सोते हैं और रात को जागते

इधर, केजरीवाल के बारे में श्री विज ने कहा कि मुझे लगता है कि जब से केजरीवाल जी की मुख्यमंत्री पद की कुर्सी गई है, तब से ये  दिन को सोते हैं और रात को जागते है। उन्होंने कहा कि यदि ये दिन को जागते होते तो इन्हें मालूम होना चाहिए कि केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान भी पंजाब में बाढग्रस्त क्षेत्रों का जायजा ले रहे है और हर संभव मदद पंजाब में पहुंचाई जा रही है। 

हमारी सरकार भेदभाव नहीं करती है क्योंकि हमारा नारा है कि ‘सबका साथ-सबका विकास’

विज ने कहा कि पंजाब के जिन क्षेत्रों में एनडीआरएफ चाहिए वहां एनडीआरएफ भेजी जा रही है, जहां एसडीआरएफ चाहिए वहां एसडीआरआफ भेजी जा रही है। यदि सेना की जरूरत पडी है तो सेना को भी भेजा गया है या स्टेंडबॉय भी रखा गया है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार भेदभाव नहीं करती है क्योंकि हमारा नारा है कि ‘सबका साथ-सबका विकास’।

Recent Posts

US STOCKS-S&P 500, Nasdaq edge higher ahead of midterm results; Apple falls

* Indexes: Dow down 0.49%, S&P 500 up 0.29%, Nasdaq up 0.62% * Apple slips…

4 seconds ago

Trading in single-stock 'perps' can begin, US regulator says

By Douglas Gillison WASHINGTON, Nov 3 (Reuters) - So-called perpetual futures contracts on individual companies'…

3 minutes ago

Musk’s pay under a SpaceX-Tesla merger: voting control, but no $1 trillion payday​

By Chris Kirkham Nov 3 (Reuters) - Elon Musk’s recent super-sized pay packages at SpaceX…

4 minutes ago

GRAPHIC-Gulf oil flows dip in October from post-Iran war high, data shows

* Gulf crude, condensate and fuel exports in October fell to 17.1 million bpd, Vortexa…

5 minutes ago

German climber to make rare winter attempt to scale Everest via West Ridge route

VIDEO SHOWS: INTERVIEW WITH GERMAN ALPINIST, JOST KOBUSCH, WHO IS ATTEMPTING TO CLIMB MOUNT EVEREST…

10 minutes ago

BRIEF-Equita Group Board Approves Issue Of €10 Million Additional Tier 1 Notes

Nov 3 (Reuters) - Equita Group SpA: * EQUITA GROUP SPA - BOARD APPROVES ISSUE…

10 minutes ago